जिपं सदस्य की इक्कीस सीटों पर गणना पूरी
जिला पंचायत सदस्य की 33 सीटों में देर सायं तक केवल 21 सीटों पर गणना जारी थी
जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़ : जिला पंचायत सदस्य की 33 सीटों में देर सायं तक केवल 21 सीटों भी मतगणना पूरी हो सकी है। बारह सीटों पर मतगणना जारी है। केवल डीडीहाट विकास खंड में अभी तक गणना पूरी हो सकी है। अन्य विकास खंडों में देर रात तक मतगणना जारी रहेगी। जिपं सदस्य की एक सीट छाना पांडेय में पूर्व में ही अंजू लुंठी निर्विरोध विजयी हुई हैं।
विकास खड मुख्यालयों से परिणाम ऑनलाइन वेबसाइट में डाले गए हैं परंतु अभी तक निर्वाचित सदस्य के नामों की घोषणा नहीं की गई है। विकास खंडों में गणना के दौरान अभी तक जिन सीटों पर गणना पूरी कर रिपोर्ट भेजी गई हैं उसमें धारचूला की सिर्दाग, बोरागांव, बीसाबजेड़, भड़गांव, सुगड़ी, बास्ते, चहज, लेलू प्रथम, चिटगल, पाभैंकनारी, खेला, चिटगालगांव, सरमोली, भूर्तिंग और भट्यूड़ा सीट हैं।
----------
देर सायं तक जिपं के निर्वाचित सदस्य
चिटगालगांव सीट-- बंशीधर भट्ट निर्दलीय
सिर्दांग सीट -- सीता निर्दलीय
सरमोली ---- जगत मर्तोलिया निर्दलीय भाजपा के बागी
भूर्तिग सीट -- राजेंद्र मेहरा निर्दलीय
बीसाबजेड़ - सुनीता देवी भाजपा
बास्ते --- दीपिका बोहरा भाजपा
सुगड़ी -- कल्याण राम निर्दलीय
चहज --- प्रदीप गिरी निर्दलीय
लेलू प्रथम - दीपांशु वर्मा निर्दलीय
भट्यूड़ा -- कोमल मेहता निर्दलीय
चिटगल ---- पल्लवी चौबे निर्दलीय
मर्सोली ----- रु क्मिणी जोशी निर्दलीय
गनाई ------ चंदन वाणी
कनारीपाभैं ---- पूनम भंडारी निर्दलीय
भड़कटिया ----- निर्मला महर भाजपा
मदकोट ------ दीपा पांगती भाजपा
पीपली ------ दिवाकर रावल निर्दलीय
उडियारी ------ पिंकी कार्की निर्दलीय
मेरला ----ज्योति जोशी भाजपा
थल ------ नंदन बाफिला भाजपा
कुल सदस्य संख्या - 33
निर्विरोध निर्वाचित - एक