रामलीला कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन
पिथौरागढ़: बांस, मेल्टा रामलीला कमेटी की बैठक कर नई रामलीला कार्यकारिणी का गठन किया गया। ि
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 03:32 PM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 03:32 PM (IST)
पिथौरागढ़: बांस, मेल्टा रामलीला कमेटी की बैठक कर नई रामलीला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें दुर्गा सिंह भंडारी को अध्यक्ष , हरी चंद और उमेद धनिक को उपाध्यक्ष, हरिशंकर को सचिव, महिपाल सिंह भंडारी और विनोद चौहान को उपसचिव त्रिलोक सिंह भंडारी को कोषाध्यक्ष चुना गया। राजेंद्र कांडपाल को मुख्य व्यवस्थापक बनाया गया। कार्यकारिणी के राजेंद्र जोशी, मनोज खत्री, उमेश खत्री , राजकुमार खत्री, बसंत कांडपाल, प्रधान नवीन राम को संरक्षक बनाया गया। इसके अलावा गिरधर सिंह प्रकाश राम, किशोर कुमार, निर्मल चंद, नारायण सिंह को सदस्य बनाया गया है। बैठक में इस वर्ष रामलीला मंचन को अधिक भव्य बनाने के संबंध में विचार विमर्श किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें