Move to Jagran APP

नगर की समस्याओं के लिए कांग्रेसियों का प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: नगर पालिका क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से बिफरे कांग्रेसियों ने मंगलव

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Sep 2018 04:03 PM (IST)Updated: Tue, 11 Sep 2018 04:03 PM (IST)
नगर की समस्याओं के लिए कांग्रेसियों का प्रदर्शन
नगर की समस्याओं के लिए कांग्रेसियों का प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: नगर पालिका क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से बिफरे कांग्रेसियों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने समस्याओं का समाधान नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

loksabha election banner

पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत की अगुवाई में प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि नगर में आवारा कुत्तों के साथ ही अन्य जानवरों की समस्या बनी हुई है। आवारा कुत्ते आए दिन लोगों पर हमले कर रहे हैं। बड़े जानवरों के हमले का शिकार तमाम लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। कई बार शिकायतों के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। तमाम वार्ड वर्तमान में पथ प्रकाश व्यवस्था की समस्या से जूझ रहे हैं। स्ट्रीट लाइटें नहीं होने से लोगों का रात में निकलना मुश्किल हो रहा है। बरसात के चलते नगर में तमाम सम्पर्क मार्ग भंग पड़े हुए हैं। टाइल्स उखड़ च़ुके हैं। जिसके चलते आवागमन में लोगों को खासी दिक्कतें हो रही हैं। शिकायत के बाद भी पालिका प्रशासन मौन बना हुआ है। वक्ताओं ने कहा कि जल्द इन समस्याओं का समाधान नहीं किए जाने पर कांग्रेस उग्र आंदोलन को बाध्य होगी। प्रदर्शन करने वालों में दीपक लुंठी, कुंडल महर, नीरज जोशी, राजेश शर्मा, कमल पांडेय, चंद्रशेखर महर, निर्मल लोहिया, गज्जी वल्दिया, कोमल साही, कमल पांडेय, नीतेश कुमार, दिनेश पांडेय, निशिथ उप्रेती, राजेश शर्मा, शंकर लाल, श्याम लाल, गौरव कसन्याल, संदीप भंडारी, नितिन बिष्ट आदि शामिल थे। प्रदर्शन के बाद समस्याओं से संबंधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.