सोनिया गांधी के खिलाफ केस दर्ज किए जाने के विरोध में धरना
पिथौरागढ़ में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ केस दर्ज किए जाने पर कांग्रेसियों ने धरना दिया।
जासं, पिथौरागढ़: कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ भाजपा शासित राज्य कर्नाटक में मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने धरना दिया। प्रधानमंत्री के आदेश पर फर्जी मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया गया।
तिलढुकरी स्थित कांग्रेस कार्यालय में शरीरिक दूरी का पालन करते हुए मॉस्क पहन कर कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर के नेतृत्व में धरना दिया। इस मौके पर कहा गया कि प्रधानमंत्री केयर फंड में जमा धनराशि का कोई ब्यौरा प्रधानमंत्री द्वारा नहीं दिया जा रहा है। कोरोना से बचाव के लिए लॉकडाउन की नीति पूरी तरह फेल हो चुकी है। जिसे लेकर पीएम के इशारे पर जनहित के मुद्दों को उठाने से रोकने की नीयत से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मौके पर शीघ्र मुकदमा वापस लेने की मांग की गई।
धरने पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, रमेश कापड़ी, विनोद कार्की, बहादुर सिंह सामंत, शंकर खड़ायत, शाबाज खान, खीम राज जोशी, रजत, दिनेश बिष्ट, नफीस अहमद, आयुष जोशी, विजेंद्र पटियाल, मनोज कुमार, जावेद खान, मनोज पांडे, महिपाल वल्दिया, राहुल भट्ट, रोहन सौन आदि शामिल थे।