Move to Jagran APP

कांग्रेसियों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

संवाद सहयोगी पिथौरागढ़ जनपद में लंबे समय से चल रहे विकास कार्यो को गति नहीं मिलने से खिन्न

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Aug 2019 10:39 PM (IST)Updated: Tue, 06 Aug 2019 06:39 AM (IST)
कांग्रेसियों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला
कांग्रेसियों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: जनपद में लंबे समय से चल रहे विकास कार्यो को गति नहीं मिलने से खिन्न कांग्रेसियों ने सोमवार को प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। पार्टी ने विकास कार्यो को जल्द पूरा नहीं कराए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

loksabha election banner

रोडवेज तिराहे के पास एकत्र कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सभा की। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नगर में जाम की समस्या आम होती जा रही है। वाहनों को खड़ा करने के लिए बन रही तीन-तीन पार्किंग में से एक भी अब तक पूरी नहीं हो पाई है। यही हाल सीवर लाइन का है। पहले चरण का कार्य पूरा होने के बाद भी इसे शुरू नहीं किया जा रहा है। दूसरे चरण का कार्य अब तक शुरू नहीं हो सका है, जिला मुख्यालय की जनता परेशान है। कांग्रेस सरकार में शुरू हुए तमाम विकास कार्य जहां के तहां अटके पड़े हैं। विकास कार्यो को गति देने के लिए कई बार आवाज उठाई जा चुकी है, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। वक्ताओं ने कहा कि अटके हुए कार्य जल्द शुरू नहीं हुए तो पार्टी कार्यकर्ता उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, नगर अध्यक्ष पवन महर, पूर्व नगर अध्यक्ष पवन पाटनी, कमल सूंठा, योगेश नगरकोटी, कैलाश जोशी, रजत विश्वकर्मा, हीरा सिंह बिष्ट, संतोष गोस्वामी, विजय कुमार, बाब कन्याल, दिनेश सिंह, नफीस अहमद, गोपाल सती, शुभम बिष्ट, रोहन सौन, पवन कुमार, अशोक चौहान, राजू पाटनी, मन्नू महर, मन्नू कठायत, धीरज सार्की, योगी कन्याल, जैक धामी, करन लार्बट आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.