Move to Jagran APP

कांग्रेसियों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेताओं पर महिलाओं

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 03:52 PM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 03:52 PM (IST)
कांग्रेसियों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला
कांग्रेसियों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेताओं पर महिलाओं का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की बात करने वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में जिस तरह से पार्टी के अंदर ही उत्पीड़न के मामले सामने आ रहे हैं। उससे महिलाओं के प्रति भाजपा सरकार का नजरिया साफ हो गया है।

loksabha election banner

गुरुवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में कार्यकर्ता रोडवेज स्टेशन के निकट तिराहे पर एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेता संजय कुमार का पुतला दहन करते हुए जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में सत्तारू ढ़ भारतीय जनता पार्टी के अंदर ही जिस तरह से उत्पीड़न के मामले सामने आ रहे हैं, उससे भाजपा का दोहरा चेहरा सामने आ गया है। यूकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर व दीनू कापड़ी ने कहा कि यदि इस तरह सत्ता के बल पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा महिलाओं की आवाज दबाने का काम किया जाएगा तो कांग्रेस द्वारा इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। पुतला दहन करने वालों में सेवादल के महामंत्री दिनेश बिष्ट, त्रिलोक बिष्ट, आशीष हावर्ड, योगेश नगरकोटी, महिपाल वल्दिया, आनंद धामी, राहुल लुंठी, पारस सिंह, शाहबाज खान, प्रकाश देवली, रजत विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.