Move to Jagran APP

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

महंगाई के खिलाफ कांग्रेसजनों ने प्रदर्शन करते हुए मोदी सरकार का पुतला फूंका।

By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Mar 2021 11:00 PM (IST)Updated: Thu, 04 Mar 2021 11:00 PM (IST)
बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

संवाद सूत्र, अस्कोट: महंगाई के खिलाफ कांग्रेसजनों ने प्रदर्शन करते हुए मोदी सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर सरकार का पर अमीरों को अधिक अमीर और गरीब को अधिक गरीब बनाने का अरोप लगाया।

loksabha election banner

अस्कोट बस स्टेशन पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी प्रदीप पाल के निर्देश पर तनुज पाल के नेतृत्व में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका। प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि रसोई गैस, तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं सरकार दामों पर रोक लगाने के बजाय तमाशबीन बनी है। खाद्य तेलों सहित अन्य सामान के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। आम आदमी पहुंच से चीन बाहर होती जा रही है। गरीबों के घर पर रसोई नहीं जलने तक की नौबत आ चुकी है परंतु सरकार हाथ पर हाथ धरे है।

प्रदीप पाल ने कहा कि महंगाई के चलते अमीर और गरीब के बीच खाई लगातार बढ़ती जा रही है। इस मौके पर कहा गया कि यदि महंगाई पर शीघ्र अंकुश नही लगाया गया तो सीमांत की सम्पूर्ण जनता सड़कों पर उतरने को तैयार है। पुतला दहन करने वालों में युमंद अध्यक्ष विकास भंडारी सामाजिक कार्यकर्ता तनुज पाल, हिमाशु, देवेंद्र, दीपक राम,सुनीता देवी, रेखा देवी, त्रिलोक राम, गोविंद रावत, गीता देवी, सरिता देवी, मंजू देवी दरबान राम आदि शामिल थे। ======= महंगाई को लेकर 10 मार्च को करेंगे धरना

टनकपुर : इंसाफ द पॉवर संस्था ने बढती महंगाई के खिलाफ 10 मार्च को तहसील में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। गुरुवार को हुई संगठन की बैठक में वक्ताओं ने महंगाई पर नियंत्रण न होने पर चिंता जताई। दयानंद इंटर कॉलेज में रामदेव आर्य की अध्यक्षता में बैठक में संगठन के अध्यक्ष तिलक राम, राजेश शर्मा, शिव कुमार, भगवान दास, डा. सुनील प्रजापति, बच्ची सिंह, पुष्कर राम, अनुप सिंह यादव आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.