Move to Jagran APP

पिथौरागढ़ में लचर स्वास्थ सेवाओं के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

पिथौरागढ़ जिले की लचर स्वास्थ सेवाओं के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Jul 2020 10:55 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2020 06:17 AM (IST)
पिथौरागढ़ में लचर स्वास्थ सेवाओं के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
पिथौरागढ़ में लचर स्वास्थ सेवाओं के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

पिथौरागढ़, जेएनएन : जिले की लचर स्वास्थ सेवाओं के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला चिकित्सालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जिले की चिकित्सा व्यवस्था के अंतिम स्थिति में पहुंच जाने का आरोप लगाते हुए दो मिनट का मौन रखकर धरना दिया।

loksabha election banner

कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर और पूर्व विधायक मयूख महर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिला चिकित्सालय मात्र रेफर सेंटर बनकर रह गया है। छोटी-छोटी बीमारियों के लिए भी मरीजों को रेफर कर दिया जा रहा है। इससे गरीब परिवार खासे परेशान हैं। सामान्य जांच के लिए भी लोगों को निजी लैब के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। अधिकांश दवाएं लोगों को नहीं मिल पा रही हैं। सीमांत जिले के चिकित्सालयों में चिकित्सक और स्टाफ की भारी कमी है। पूरे जिले की चिकित्सा व्यवस्था अंतिम सांसे गिन रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि डबल इंजन की सरकार कोविड-19 के इस दौर में भी लोगों को सामान्य चिकित्सा सुविधा नहीं दे पा रही है। व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर कार्यकर्ताओं ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, नगर अध्यक्ष पवन माहरा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेंद्र महर, दीपक लुंठी, योगेश नगरकोटी सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल थे।

========== कांग्रेस के धरने पर भाजपा का पलटवार पिथौरागढ़: चिकित्सा व्यवस्था को लेकर कांग्रेस के धरने पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह वल्दिया ने कहा है कि वर्ष 2012 से 2017 तक कांग्रेस की सरकार थी। 2017 तक कांग्रेस के ही विधायक और वर्ष 2009 से 2014 तक सांसद भी कांग्रेस के ही थे। इस दौर में जिले की चिकित्सा व्यवस्था के हाल बुरे थे। वर्तमान में चिकित्सा व्यवस्था में जबरदस्त सुधार आया है। बेस अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा होने के कगार पर है। बेस अस्पताल को कोविड-19 का केंद्र बनाया गया है। जहां पर आइसोलेशन वार्ड है। जिला अस्पताल में चिकित्सकों अधिकांश पदों पर चिकित्सक तैनात हैं। पिथौरागढ़ में ही जांच हो रही हैं। जिला चिकित्सालय और महिला चिकित्सालय में सारी व्यवस्थाएं दुरु स्त हैं। कांग्रेस को यह सब सुधार नजर नहीं आ रहा है। कांग्रेस के पास जनता के बीच जाने के लिए कोई मुद्दा नहीं है । अपनी पहचान बचाए रखने के लिए कांग्रेस धरना, प्रदर्शन कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.