Move to Jagran APP

कांग्रेस पूरे दमखम के साथ लड़ेगी पंचायती चुनाव: प्रीतम

जागरण संवाददाता पिथौरागढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं म

By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Jun 2019 10:31 PM (IST)Updated: Sun, 30 Jun 2019 10:31 PM (IST)
कांग्रेस पूरे दमखम के साथ लड़ेगी पंचायती चुनाव: प्रीतम
कांग्रेस पूरे दमखम के साथ लड़ेगी पंचायती चुनाव: प्रीतम

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में पंचायती चुनाव के लिए जोश भरा। लोकसभा चुनावों के बाद कार्यकर्ताओं से रू बरू हुए दोनों नेताओं ने प्रदेश सरकार पर नाकामी का आरोप लगाया।

loksabha election banner

लोस चुनाव के बाद पहली बार पिथौरागढ़ पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश, पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद कुंजवाल पार्टी कार्यकर्ताओं से रू बरू हुए। कांग्रेस के आला नेताओं ने कार्यकर्ताओं में छाई हताशा को दूर करने का प्रयास किया। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है। आज भी कांग्रेस का जनाधार है। पार्टी कार्यकर्ता का जोश बना रहना चाहिए यह प्रयास हो रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायती चुनाव करीब हैं और पार्टी पंचायती चुनाव पूरे जोश के साथ लड़ेगी और सफल रहेगी।

लोनिवि निरीक्षण भवन सभागार में आयोजित बैठक में बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार निरंकुश हो चुकी है, तुगलकी फरमान जारी कर जनता को परेशान कर रही है। विकास प्राधिकरण का डंडा चला कर लोगों को परेशान किया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। प्रदेश सरकार की नीतियों से जनता परेशान है, सरकार कुछ सुनने को तैयार नहीं है। अब जनता की आवाज को कांग्रेस सड़क से लेकर विधानसभा में उठा कर संघर्ष करेगी।

पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद कुंजवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार कार्य नहीं कर रही है, केवल जुमलों तक सिमट कर रह गई है। विधायक हरीश धामी ने भी सरकार पर जमकर प्रहार किए और कार्यकर्ताओं को हौसला बनाए रखने को कहा। पूर्व विधायक मयूख महर ने कहा कि पंचायती चुनाव में कांग्रेस अपनी वापसी करेगी। जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर ने विश्वास दिलाया कि कांग्रेस कार्यकर्ता पंचायती चुनाव में पार्टी को जीत दिलाएंगे।

बैठक का संचालन युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, जिला महासचिव सुधीर चौहान ने किया। बैठक में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, रमेश पुनेड़ा, हीरा सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख प्रशांत भंडारी, मनोज ओझा, भुवन पांडेय, प्रकाश जोशी, जगत सिंह खाती, दीपक लुंठी, मुकेश पंत, पदमा बिष्ट, रेवती जोशी, भूरे मियां, दिनेश बिष्ट, करन सिंह, प्रकाश देवली, शुभम बिष्ट, आनंद धामी, कमलेश कसनियाल विनोद, महिपाल वल्दिया सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.