Move to Jagran APP

बदहाल स्वास्थ्य सेवा पर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

पिथौरागढ़ जिले के अस्पतालों में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Jan 2020 10:28 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2020 06:16 AM (IST)
बदहाल स्वास्थ्य सेवा पर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का फूंका पुतला
बदहाल स्वास्थ्य सेवा पर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

पिथौरागढ़, जेएनएन : जिले के अस्पतालों में एंटी रैबीज वैक्सीन सहित बच्चों के लिए दवाइयों की कमी को लेकर जिला कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। साथ ही जिला अस्पताल में पानी की कमी को लेकर आक्रोश जताया।

loksabha election banner

शुक्रवार को सिल्थाम चौराहे पर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर ने कहा कि जिला अस्पताल सहित जिले के अन्य अस्पतालों में एंटी रैबीज वैक्सीन नहीं है, बच्चों के लिए दवाइयों का अभाव बना है। चिकित्सकों की कमी से उपचार प्रभावित है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी ने कहा कि पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में पिथौरागढ़ जिले सहित सीमा से लगे चम्पावत, बागेश्वर सहित मित्र राष्ट्र नेपाल से रोगी पहुंचते हैं। उचित इलाज नहीं मिलने से सभी को हल्द्वानी, बरेली या फिर दिल्ली रेफर किया जा रहा है। कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष दिनेश बिष्ट ने कहा कि बीते दिनों उपचार के अभाव में दो बच्चों की मौत हो गई थी।

प्रदर्शन करने वालों में मनोज पांडेय, शहबाज खान, राजेश शर्मा, कार्तिक खर्कवाल, बॉब कन्याल, पवन पाटनी, लबी दिगारी, त्रिलोक बिष्ट, रोहन सौन, घनश्याम पाटनी, मनोज बिष्ट, मनोज कुमार आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.