Move to Jagran APP

पराक्रम पर्व पर हुई गोष्ठी, शौर्य दीवार पर की गई पुष्पांजलि

संवाद सूत्र, मुनस्यारी: सर्जिकल स्ट्राइक के दो वर्ष पूरे होने पर मनाए जा रहे पराक्रम पर्व पर स्थानीय

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Sep 2018 06:06 PM (IST)Updated: Sat, 29 Sep 2018 06:06 PM (IST)
पराक्रम पर्व पर हुई गोष्ठी, शौर्य दीवार पर की गई पुष्पांजलि
पराक्रम पर्व पर हुई गोष्ठी, शौर्य दीवार पर की गई पुष्पांजलि

संवाद सूत्र, मुनस्यारी: सर्जिकल स्ट्राइक के दो वर्ष पूरे होने पर मनाए जा रहे पराक्रम पर्व पर स्थानीय स्व. आरएस टोलिया महाविद्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय में बनाई गई शौर्य दीवार पर पुष्पांजलि दी गई।

loksabha election banner

गोष्ठी में बोलते हुए प्राचार्य डॉ. मंजुला चंद ने कहा कि आज से ठीक दो साल पूर्व भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक चला कर जम्मू कश्मीर में चल रही आतंकवादी गतिविधियों को निष्फल कर दिया था। आतंकवादियों के अवैध कैंप ध्वस्त किए गए थे। सेना के इस पराक्रम को देश हमेशा याद रखेगा। डॉ. रवि जोशी ने सर्जिकल स्ट्राइक के एतिहासिक महत्व के बारे में बताया। चेतन जोशी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर पराक्रम पर्व मनाने के महत्व पर बताया। गोष्ठी में डॉ. अमित जोशी, विनीता महर, खिला कोरंगा , शैलजा पांडेय, मंजू महरा, चेतना अरोड़ा, वसुंधरा लस्पाल सहित छात्र संघ पदाधिकारी और छात्र- छात्राएं उपस्थित थे।

राइंका मुनस्यारी में एनसीसी आफीसर पूरन चंद के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर डॉ. जनार्दन पांगती, डॉ. केएस आंकोटी सहित अन्य चिकित्सकों सहित आशाओं ने भी सहयोग दिया।

जौलजीवी: राइंका जौलजीवी में पराक्रम पर्व के तहत एनसीसी कैडेट्स को सर्जिकल स्ट्राइक में सेना की कार्यप्रणाली के बारे में बताया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व एनसीसी प्रभारी डीएन भट्ट ने किया।

कनालीछीना: एनसीसी कैडेट्स जीवन चंद्र कापड़ी के नेतृत्व में परेड का आयोजन किया गया। सर्जिकल स्ट्राइक में सेना की कार्यप्रणाली के बारे में बताया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य केडी आर्य, गजेंद्र प्रसाद, ललित मोहन मुरारी, बसंतनाथ गोस्वामी, हेम चंद्र पांडेय सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.