Move to Jagran APP

असहायों व जनसेवा के लिए समर्पित किया जीवन

संवाद सहयोगी पिथौरागढ़ पूर्व विदेश मंत्री के निधन पर सीमांत जिले में भाजपा समेत तमाम संगठनों

By JagranEdited By: Published: Wed, 07 Aug 2019 10:40 PM (IST)Updated: Wed, 07 Aug 2019 10:40 PM (IST)
असहायों व जनसेवा के लिए समर्पित किया जीवन
असहायों व जनसेवा के लिए समर्पित किया जीवन

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: पूर्व विदेश मंत्री के निधन पर सीमांत जिले में भाजपा समेत तमाम संगठनों ने गहरा दुख जताया है। लोगों ने कहा कि सुषमा स्वराज असाधारण नेत्री थीं। जनसेवा और असहायों के जीवन में सुधार के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। करोड़ों लोगों की प्रेरणास्रोत पूर्व विदेश मंत्री को हमेशा याद रखा जाएगा।

loksabha election banner

जिला अधिवक्ता संस्था द्वारा सुषमा स्वराज के निधन पर शोकसभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट की अध्यक्षता में हुए शोकसभा कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सुषमा स्वराज अद्वितीय व्यक्तित्व की धनी एवं प्रखर वक्ता व राजनेता थीं। उनके निधन से पूरे देश को अपूर्णीय क्षति पहुंची है। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोक व्यक्त करने वालों में उपाध्यक्ष अनिल रौतेला, सचिव राजेश तिवारी, संयुक्त सचिव विनोद सिंह मतवाल, कोषाध्यक्ष राजकुमार मल्ल आदि शामिल थे।

थल: सुषमा स्वराज के निधन पर थल, पांखू व मुवानी क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोकसभा कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। थल में शोक व्यक्त करने वालों में देवराज सत्याल, मंडल अध्यक्ष कमल, सुरेंद्र पांगती, सुनील सत्याल, तेन सिंह चुफाल, चिंतामणी जोशी, दिनेश चंद्र पाठक, नवीन पाठक आदि शामिल रहे। पांखू में जिला सहकारी बैंक उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह रौतेला, चंदन कोश्यारी, हरीश चुफाल, दिनेश आर्या, दीपक कार्की, हरीश कोरंगा, महेश कुमार, सुंदर मेहरा, सतीश जोशी, नवीन कोश्यारी, देवराज रौतेला ने शोक व्यक्त किया। मुवानी में रमेश बम, दीपक कार्की, संजय लाल वर्मा, अमरजीत राम आदि ने गहरा दुख जताया।

नाचनी: यहां पूर्व कैबिनेट मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुषमा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

डीडीहाट: डीडीहाट में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज शाह, नपा अध्यक्ष कमला चुफाल, हरेंद्र चुफाल, जयंती देवी, देवी दत्त जोशी, लोकेश भड़, कवींद्र शाही, हयात सिंह भंडारी, मान सिंह चुफाल, नरेंद्र देऊपा, बलवंत बोरा, गणेश राम, भूपेंद्र बोरा आदि ने शोक व्यक्त किया।

जौलजीवी: सुषमा स्वराज के निधन पर भाजपा नेत्री लीला बगन्याल के नेतृत्व में शोकसभा की गई। इसमें राधा देवी, गंगोत्री, संध्या देवी, कमला चंद आदि शामिल रहे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.