विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पैतृक गांव हड़खोला स्थित श्री हरि चंद देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना

Published: Sun, 25 Oct 2026 07:57 PM (IST)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पत्नी गीता धामी के साथ पिथौरागढ़ के पैतृक गांव हड़खोला का दौरा किया। उन्होंने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. मुख्यमंत्री धामी ने पैतृक गांव हड़खोला का दौरा किया।

  2. श्री हरि चंद देवता मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

  3. ग्रामीणों, बच्चों और बुजुर्गों से मिलकर कुशलक्षेम जाना।

डिजिटल डेस्‍क, पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को अपने एक दिवसीय जनपद पिथौरागढ़ भ्रमण के दौरान अपने पैतृक गांव हड़खोला पहुंचे। गांव पहुंचने पर स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी गीता धामी भी मौजूद रहीं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं गीता धामी ने पैतृक गांव हड़खोला स्थित श्री हरि चंद देवता मंदिर में परिवार सहित विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देवता का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं निरंतर प्रगति की कामना की।

अपने पैतृक गांव पहुंचकर मुख्यमंत्री धामी ने स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, बच्चों एवं बुजुर्गों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनके हालचाल पूछे तथा बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।