Move to Jagran APP

बच्चे, बूढ़े, महिलाएं सभी ने लगाए पौध

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: दैनिक जागरण के मिशन पौधे लगाएं, वृक्ष बचाएं अभियान को जिले में व्

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Jul 2018 10:31 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jul 2018 10:31 PM (IST)
बच्चे, बूढ़े, महिलाएं सभी ने लगाए पौध
बच्चे, बूढ़े, महिलाएं सभी ने लगाए पौध

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: दैनिक जागरण के मिशन पौधे लगाएं, वृक्ष बचाएं अभियान को जिले में व्यापक समर्थन मिल रहा है। जागरण की इस मुहिम से जुड़ने की ललक समाज के सभी वर्ग के लोगों में देखी जा रही है। प्रशासनिक अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, स्कूली बच्चे, बुद्धिजीवी वर्ग सभी जागरण की इस पहल की सराहना कर रहे हैं।

loksabha election banner

शुक्रवार को मिशन इंटर कॉलेज में जोश व उत्साह के साथ जागरण की इस मुहिम का स्वागत किया गया। इस मौके पर एनसीसी कैडेट्स, शिक्षकों व अन्य छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधो का रोपण कर उनका संरक्षण करने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य पीआर डीन ने जागरण की इस मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा पौधरोपण से ही संभव है। हरियाली से ही धरा की सुरक्षा हो सकती है। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री जगत सिंह खाती ने कहा कि दैनिक जागरण खबरों के साथ सामाजिक सरोकारों से भी नाता रखता है। सभी को इस अभियान से खुद को जोड़ना चाहिए, ताकि धरती को प्रदूषूण मुक्त बनाया जा सके। अभियान में एनसीसी अधिकारी विमल दीप फिलिप, जीवन चंद्र जोशी, उत्तम सिंह, एके हीबर, नीमा पुनेठा, भावना तिवारी, आईएस भंडारी, यूसी तिवारी, शमशेर सिंह, ऋचा सिंह आदि शामिल रहे।

सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने अभियान से जुड़ते हुए पौध लगाओ, वृक्ष बचाओ नारों के साथ नगर में पर्यावरण जागरू कता रैली निकाली। प्रधानाचार्या रेखा जोशी ने कहा कि पेड़-पौधों से ही हमारी सांसें चलती हैं, लेकिन इसको लेकर हम लोग गंभीर नहीं हैं। पृथ्वी को बचाने के लिए सभी लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के साथ उनका संरक्षण करना होगा। ऐसे में दैनिक जागरण की खबरों के साथ-साथ समय-समय पर सामाजिक सरोकार व पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाना सराहनीय पहल है। उन्होंने जागरण के इस अभियान को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। इसके अलावा एफसीआइ गोदाम ऐंचोली में सीयूमो ने विभिन्न प्रजातियों के पेड़ लगाए। गुरना प्राथमिक स्कूल में शिक्षकों व बच्चों ने अभियान से जुड़ते हुए विद्यालय परिसर में विभिन्न फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया। राइंका पीपलकोट में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी के नेतृत्व में पौधरोपण अभियान चलाया गया। पर्यटक आवास गृह में प्रबंधक दिनेश गुरू रानी की अगुवाई में कैलास मानसरोवर यात्रियों ने मानसरोवर यात्री वाटिका में पौधे लगाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.