पिथौरागढ़ में चेहल्लुम पर्व मना
पिथौरागढ़ अंजुमने हैदरी खान कालोनी खड़कोट द्वारा चेहल्लुम पर्व मनाया गया। संस्था के अध्यक्ष यु
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 10:16 PM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 06:20 AM (IST)
पिथौरागढ़ : अंजुमने हैदरी खान कालोनी खड़कोट द्वारा चेहल्लुम पर्व मनाया गया। संस्था के अध्यक्ष युसूफ खान के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना लियाकत अली ने की। संस्था के लोगों ने इमामबाड़े में एकत्रित होकर मौला अब्बास का अलम निकाला। इस मौके पर नोहे पढ़ते हुए सभी लोग घंटाकरण चौराहे पर एकत्रित हुए। वहा से जिला अस्पताल पहुंच संस्था के युवकों और महिलाओं ने रक्तदान किया। इसके बाद वापस इमामबाड़ा पहुंचे। वहां मजलिस में देश में अमन और तरक्की के लिए दुआ की गई। इस मौके पर आतंकवाद के खात्मे की भी दुआ की गई। इस दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस और प्रशासन ने व्यवस्था की थी प्रोग्राम में संस्था के उपाध्यक्ष इब्राहिम खान, याकूब खान सहित अन्य लोग शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें