पिथौरागढ़ में अराजक तत्वों का तांडव
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: नगर में अराजक तत्व फिर सक्रिय हो गए हैं। बीती रात्रि नगर में चार स्थाना
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: नगर में अराजक तत्व फिर सक्रिय हो गए हैं। बीती रात्रि नगर में चार स्थानों पर वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए। अराजक तत्वों की सक्रियता से नगर के वाहन स्वामियों में तीव्र आक्रोश है।
नगर के टकाना सहित अलग-अलग क्षेत्रों में मंगलवार रात अराजक तत्वों ने पत्थर मारकर कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए। शीशे तोड़े जाने का पता सुबह वाहन मालिकों के वाहन के पास पहुंचने पर लगा। वाहन के भीतर पत्थर पाए गए। वाहन चालकों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस फिलहाल तोड़फोड़ करने वालों का पता नहीं लगा सकी है। बता दें इससे पूर्व भी नगर में कई वाहनों के शीशे तोड़े जाने की घटनाएं हो चुकी हैं। नगर में पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से वाहन मालिकों के लिए अपने वाहन सड़कों के किनारे खड़े करना मजबूरी है। वाहन चालकों ने अविलंब नगर में पुलिस गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है।
--------------
पटरी से उतरी नगर की यातायात व्यवस्था
फोटो फाइल: 5 पीटीएच 10 संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: नगर की यातायात व्यवस्था फिर पटरी से उतर गई है। बुधवार को नगर में कई जगह जाम लग गया, जिसके चलते लोगों को आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बुधवार को नगर टकाना, लिंक रोड, महात्मा गांधी रोड, नगर पालिका तिराहे में कई बार वाहनों का जाम लग गया। सड़कों के किनारे मनमाने ढंग से वाहन खड़े किए जाने से यह समस्या पैदा हुई। जाम के चलते वाहन चालक तो परेशान रहे ही साथ ही राहगीरों को भी खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। नगरवासी आए दिन लग रहे जाम से खासे परेशान हैं। परेशान लोगों ने पुलिस से यातायात व्यवस्था में सुधार किए जाने के साथ ही नगर में निर्माणाधीन पार्किंग को जल्द पूरा कराए जाने की मांग की है।