Move to Jagran APP

राम मय हुआ सीमांत, भक्ति रस की बही गंगा

पिथौरागढ़ जेएनएन अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन से प्रफुल्लित सीमांत जिले में बुधवार भक्ति रस

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 05:02 AM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 05:02 AM (IST)
राम मय हुआ सीमांत, भक्ति रस की बही गंगा
राम मय हुआ सीमांत, भक्ति रस की बही गंगा

पिथौरागढ़, जेएनएन : अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन से प्रफुल्लित सीमांत जिले में बुधवार भक्ति रस की गंगा बही। चीन और नेपाल सीमा से लेकर जिले की अंतिम सरयू घाटी तक लोगों ने घरों में घी के दीये जलाए। जगह-जगह सुंदरकांड का आयोजन हुआ। लोगों ने आतिशबाजी कर अपनी आस्था प्रकट की।

loksabha election banner

भाजपा जिला कार्यालय में भगवान राम के चित्र में पुष्प अर्पण के बाद सुंदर कांड का आयोजन हुआ। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस ऐतिहासिक दिन को भारत में हमेशा याद रखा जाएगा। कार्यकर्ताओं ने सुंदरकांड का आयोजन किया। समापन पर प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कृपाल सिंह वल्दिया, नगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनोज सामंत, कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा, मीडिया प्रभारी राजेंद्र जोशी, नगर अध्यक्ष कमल पुनेड़ा, गोलू पाठक, जानकी वल्दिया, जया गुप्ता, सुशीला आदि मौजूद रहे। विधायक चंद्रा पंत के आवास पर संकल्प प्रकाश टीम के कार्यकर्ताओं ने भगवा ध्वज फहराया। इस अवसर पर विधि-विधान से भगवान राम की पूजा-अर्चना हुई। कार्यक्रम में टीम के भूपेश पंत, गीता पंत, महेंद्र देऊपा, गौरव पंत, सौरभ पंत, प्रदीप जोशी, अशोक उपरारी, विकेश थापा, मदन जोशी आदि मौजूद थे।

विश्व हिदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, रामलीला कमेटी ने संयुक्त रू प से रामलीला मैदान में सुंदरकांड का आयोजन किया। करोड़ों हिदुओं की आस्था के प्रतीक भगवान राम के मंदिर निर्माण की शुरू आत पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाइयां दी। इस अवसर पर विहिप जिलाध्यक्ष जगदीश पांडेय, विभाग मंत्री कैलाश जोशी, रेडक्रास अध्यक्ष ललित पंत, रेखा जोशी, विनीत पाठक, बजरंग दल के सोनम पांडे, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष शमशेर महर, रीता कापड़ी आदि मौजूद रहे। विधायक विशन सिंह चुफाल के आवास पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर भगवान राम का पूजन किया। इस अवसर पर विधायक चुफाल ने कहा कि देश के करोड़ो हिदुओं की हार्दिक इच्छा आज पूरी हो पाई है। इस अवसर पर हैप्पी पांडे, पूरन चंद्र जोशी, गिरीश जोशी, डीडी जोशी, योगेश चंद, मनोज कुमार, सोनू चंद, बबीता पुनेठा आदि मौजूद रहे।

टकाना यूथ क्लब के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में 21 किलो मिष्ठान वितरित किया। मिष्ठान वितरित करने वालों में कमल सूंठा, योगेश भट्ट, प्रदीप मेहता, योगेश पांडे, पंकज भट्ट, शेर सिंह दानू आदि शामिल थे। साहित्यकार डॉ. पीतांबर अवस्थी ने नगर के जीआइसी रोड, टकाना, सिमलगैर, रामलीला मैदान, न्यू बजेटी आदि क्षेत्रों भगवान राम के भजनों पर आधारित स्वरचित पुस्तक पिताश्री के प्रिय भजन का वितरण किया। नगरपालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने डॉ. अवस्थी के प्रयासों की सराहना करते हुए पुस्तक को आमजन मानस के उपयोगी बताया। नगर के उल्का देवी मंदिर परिसर में कुमाऊं मंडल विकास निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरू रानी के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया।

गंगोलीहाट: तहसील मुख्यालय में व्यापारियों ने स्थानीय लोगों के साथ आतिशबाजी की। नगर के लोगों ने घरों में दीप प्रज्ज्वलित किए।

डीडीहाट: राम मंदिर भूमि पूजन से प्रफुल्लित नगर क्षेत्र के लोगों ने जमकर खुशी मनाई। रामलीला मैदान को दीयों की रोशनी से जगमग किया गया। नगर वासियों ने सुंदरकांड का आयोजन कर भगवान राम का नमन किया। इस अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष कमला चुफाल, बबीता चुफाल, दीपक चुफाल, हरेंद्र चुफाल, संजू पंत, ललित भंडारी, व्यापार संघ अध्यक्ष मनोज साह, दीवान साही, सभासद कवींद्र साही, लोकेश भड़, पंकज चुफाल, प्रकाश जोशी, नरेंद्र खोलिया, सौरभ साह, मनोज भट्ट आदि मौजूद थे। क्षेत्र के मलयनाथ मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। लोगों ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। हाटथर्प गांव में लोगों ने घरों में दीये जलाकर अपनी भावनाएं प्रकट की। चीन सीमा से लगे धारचूला तहसील की दारमा, व्यास और चौदांस घाटियों में लोगों ने घरों में घी के दीये जलाए। नेपाल सीमा से लगे झूलाघाट, पीपली, बलुवाकोट, जौलजीबी में लोगों ने जगह-जगह सुंदरकांड आयोजित किए। मिष्ठान वितरित कर खुशी मनाई गई। आपदा प्रभावित क्षेत्र मदकोट में राम मंदिर भूमि पूजन के अवसर पर रामभक्तों ने मिष्ठान्न वितरण कर खुशी व्यक्त की।

=========== मुस्लिम समाज ने दिए 1300 दीये संस,डीडीहाट: राम मंदिर भूमि पूजन पर सभी धर्मावलंबियों ने खुशी जताई और इस खुशी में अपनी भागीदारी भी सुनिश्चित की। डीडीहाट में अंजुमन हैदरी कमेटी के इदरीश, नईम बख्श, बबलू अहमद, सरताज अहमद, चुन्नू बख्श ने रामलीला मंदिर में दीप प्रज्ज्वलन के लिए 1300 दीये प्रदान किए। मैदान में आयोजित सुंदरकांड में शामिल लोगों के लिए फलों की व्यवस्था भी कमेटी की ओर से की गई। कमेटी ने कहा कि राम भारत में रहने वाले हर व्यक्ति के आराध्य हैं। =========== थल में दिखी अयोध्या की झलक थल: थल की ऐतिहासिक श्रीरामलीला कमेटी एवं समिति सांस्कृतिक मंच द्वारा अयोध्या राम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। प्रात: 8 बजे से रामलीला मैदान में गणेश पूजा, राम पूजा, स्वस्तिवाचन के साथ शिवार्चन का पाठ किया गया। इसके बाद भूमि पूजन की शुभ घड़ी 12 बजकर 15 मिनट, 15 सेकेंड में 108 घी के दीये जलाए गए। सभी मूल पाठ कमेटी के उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल पंत ने संपन्न कराए। सचिव अर्जुन सिंह रावत यजमान थे। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष दिनेश चंद्र पाठक, कोषाध्यक्ष प्रवीण जंगपांगी, संरक्षक प्रताप सिंह पंचपाल, गंगा सिंह सिंह मेहता, दान सिंह बिष्ट, महामंत्री मनोज गोस्वामी, सुरेंद्र पांगती, सुनील गोस्वामी, राजेश पंचपाल, बबलू सामंत, कुंदन चुफाल, मनोहर सिंह क्वीरियाल, नवीन पाठक, भूपेंद्र जंगपांगी, प्रमोद उपाध्याय आदि शामिल थे।

अस्कोट: रामलीला कमेटी अस्कोट द्वारा रामलीला मंचन स्थल पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। साथ ही मिष्ठान्न वितरण व आतिशबाजी कर खुशी व्यक्त की गई। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष होशियार सिंह पाल, कोषाध्यक्ष हरीश पाल, संरक्षक विक्रम पाल, सचिव तेज सिंह बिष्ट, वक्ता मैनेजर गोविंद भंडारी, व्यापार संघ अध्यक्ष कैलाश पाल, प्रकाश पाल, बलवंत भंडारी, एनडी पंत, ललित पाल, गोविंद पाल, उमेश पुजारी, नेत्र सिंह खत्री आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.