Move to Jagran APP

कार खाई में गिरी, महिला समेत दो की मौत

जागरण संवाददाता पिथौरागढ़ गांव में मेंहदी कार्यक्रम में भाग लेकर लौटते समय घर के निकट क

By JagranEdited By: Published: Thu, 02 May 2019 10:58 PM (IST)Updated: Fri, 03 May 2019 06:26 AM (IST)
कार खाई में गिरी, महिला समेत दो की मौत
कार खाई में गिरी, महिला समेत दो की मौत

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़: गांव में मेंहदी कार्यक्रम में भाग लेकर लौटते समय घर के निकट कार के खाई में गिरने से एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि कार चालक सहित दो लोग घायल हो गए। घायल चालक की हालत गंभीर बनी है।

prime article banner

बुधवार की देर रात्रि लगभग डेढ़ बजे बोरा गांव से ऐंचोली पिथौरागढ़ आ रही मारु ति कार जिला मुख्यालय के निकट भट्यूड़ा के पास लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार में सवार भागीरथी देवी (46) पत्नी नंदन सिंह निवासी ऐंचोली और मुकेश सिंह (28) निवासी धारी क्वारबन हाल निवासी ऐंचोली की मौत हो गई। कार चालक पूर्व सैनिक नंदन सिंह (51) निवासी ऐंचोली और सहस राम (17) पुत्र लच्छी राम निवासी बहराइच हाल निवासी ऐंचोली घायल हो गए। जिसमें नंदन सिंह की हालत गंभीर बनी है। दूसरे घायल सहस राम को हल्की चोट है।

जिला मुख्यालय के पास हुई वाहन दुर्घटना की जानकारी गुरु वार सुबह पता चली। स्थानीय कुछ ग्रामीणों द्वारा खाई में कार देखे जाने के बाद पूर्व प्रधान ने ऐंचोली पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलते ही कोतवाल पीएस नेगी, चौकी इंचार्ज ऐंचाली प्रियांशु जोशी, एसआइ संजय पूनिया, टीएसआइ दरबान सिंह, एसआइ प्रियंका, मोनी, मनोज कुमार, सुनील कुमार, पूर्व जिपं अध्यक्ष विरेंद्र बोहरा और फायर कर्मी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से मदद से शवों और घायलों को खाई से निकाला गया। घायलों को 108 चिकित्सा वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां नंदन सिंह की गंभीर हालत देखते हुए हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

============ पत्नी की मौत, पति गंभीर

बुधवार को नंदन सिंह के गांव बोरा गांव में मेंहदी का कार्यक्रम था। नंदन सिंह ने ऐंचोली में मकान बनाया है। देर सायं पति, पत्नी ऐंचोली में दुकान चलाने वाले मुकेश सिंह व एक मजदूर के साथ गए थे। मेंहदी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात्रि लगभग एक बजे वापस लौटे। जब ऐंचोली के निकट भट्यूड़ा के पास पहुंचे तो कार 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें नंदन सिंह की पत्नी की मौत हो गई और वह खुद गंभीर रू प से घायल हो गया।

=========== हादसे का समय रहते पता चलता तो बचाई जा सकती थी जिंदगी कार रात्रि लगभग डेढ़ बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार बहराइच निवासी सहस राम उर्फ फैजू खाई में छिटक गया। रात्रि का समय होने और गहरी खाई होने से वह कुछ भी नहीं कर सका। यदि उसने होशियारी दिखाते हुए रात को ही हादसे की सूचना दी होती तो उसी समय बचाव एवं राहत कार्य चलता तो हादसे के शिकार लोगों का जान बचाई जा सकती थी। दुर्घटना की सूचना पुलिस को लगभग पांच घंटे बाद पता चली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK