कैडेट्स ने किया फाय¨रग का अभ्यास
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: स्थानीय जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल में 80 यूके बटालियन एनसीसी
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: स्थानीय जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल में 80 यूके बटालियन एनसीसी के तत्वाधान में पिथौरागढ़ व चंपावत जिले के एनसीसी कैडेट्स का दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर जारी है। सोमवार को कैडेट्स को फाय¨रग का अभ्यास कराया गया।
प्रशिक्षण शिविर के तहत सोमवार को प्रात: कैडेट्स को भड़कटिया स्थित सेना के फाय¨रग रेंज ले जाया गया। इस दौरान कैडेट्स ने 22 राइफल से पांच-पांच राउंड के फायर 25 मीटर की दूरी पर किए। इसके लिए उन्हें फाय¨रग के 3 बुनियादी उसूलों मजबूत पकड़, दुरु स्त शिस्त (निशाना), सही ट्रिगर ऑपरेशन का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभाशाली निशानेबाजों के मध्य फाय¨रग प्रतियोगिता भी कराई गई। शैक्षिक/सामाजिक भ्रमण के तहत कैडेट्स को दोपहर में स्थानीय सेना की पर्यावरण बटालियन ले जाया गया। जहां कैडेट्स को सेना द्वारा किए जा रहे वृहद वृक्षारोपण की जानकारी दी गई। साथ ही सैन्य पौधशाला में विभिन्न हर्बल पौधों के बारे में बताया गया। सांयकाल में सांस्कृतिक संध्या के तहत चारों कंपनियों के मध्य समूह गान समूह नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। समूह गान में अल्फा कंपनी ने प्रथम, चार्ली ने द्वितीय व ब्रावो कंपनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूह नृत्य में डेल्टा प्रथम, चार्ली द्वितीय व एल्फा तृतीय स्थान पर रही। कंपनी कंमांडर कर्नल पराग पांडेय ने कैडेट्स का हौसला अफजाई किया। शिविर को सफल बनाने में एडम ऑफिसर एचबी गुरंग, एसएम सुंदर सिंह, बीएचएम होशियार सिंह, अमर देव भट्ट, एनसीसी अधिकारी ललित कुमार, आशीष पांडे, एएस भंडारी, दीपक कुमार भट्ट, डीएन भट्ट, राम लाल सागर, रेखा चौहान आदि सहयोग प्रदान कर रहे हैं।