पिथौरागढ़ के व्यापारी ने दिखाई
पिथौरागढ़ के व्यापारी ने कोरोना संकट से निपटने के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में पांच लाख रुपए की धनराशि दी है।
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: कोरोना संकट से निपटने के लिए लोग आगे आने लगे हैं। पिथौरागढ़ के व्यापारी महेंद्र सिंह सेठी ने प्रधानमंत्री कोष में पांच लाख की धनराशि दी है। उनकी इस पहल की उद्योग व्यापार मंडल सहित तमाम संगठनों ने सराहना की है।
पिथौरागढ़ नगर के नया बाजार में रेडीमेट थोक का कारोबार करने वाले व्यापारी महेंद्र सिंह सेठी ने सोमवार को प्रधानमंत्री कोष में पांच लाख की धनराशि दी। इसकी जानकारी मीडिया को बैंक से मिली। प्रचार से दूर रहने वाले सेठी इससे पूर्व भी कई बार इस तरह की मदद देशहित में कर चुके हैं। उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष पवन जोशी, निवर्तमान अध्यक्ष शमशेर महर ने व्यापारी की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि सक्षम लोगों को इस समय आगे आने की जरू रत है। दौला गांव की सभासद भावना नगरकोटी ने भी दस हजार की धनराशि पीएम फंड में दी हैं।