पर्यटकों के लिए खुलेगा सानदेव का जंगल
संवाद सूत्र, डीडीहाट: जिले का सबसे घना जंगल सानदेव अब पर्यटकों को लुभावना। जंगल में पर्यटकों क
संवाद सूत्र, डीडीहाट: जिले का सबसे घना जंगल सानदेव अब पर्यटकों को लुभावना। जंगल में पर्यटकों को तमाम पर्यटन सुविधाएं मयस्सर होगी। इसके लिए वन विभाग ने 86 लाख का प्रस्ताव तैयार किया है।
डीडीहाट तहसील मुख्यालय से सटा सानदेव का जंगली कई एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। पहाड़ में मिलने वाली वृक्षों की सभी प्रजातियों के साथ कुछ विशेष प्रजातियां भी इस जंगल में हैं। जैव विविधता के मामले में भी इस जंगल को जिले में सबसे ऊपर गिना जाता है। माना जाता है कि डीडीहाट में होने वाली लोकल बारिश में भी इस जंगल की महत्वपूर्ण भूमिका है।
अब बाहर से आने वाले पर्यटकों को इस जंगल की सैर कराने के लिए वन विभाग ने खाका खींचा है। प्रभागीय वनाधिकारी विनय भार्गव ने बताया कि जंगल में पर्यटकों के लिए विश्राम स्थल, ट्रैकिंग रू ट और वर्ल्ड वाचिंग सेंटर बनाए जायेंगे। इसके लिए 86 लाख का प्रस्ताव वन विभाग ने तैयार कर लिया है। पर्यटन इस तरह बढ़ाया जाएगा कि वन सम्पदा और जंगली जानवरों को किसी तरह का कोई नुकसान न हो। योजना के धरातल पर उतर जाने के बाद इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। जिले में आने वाले पर्यटकों के लिए यह एक बेहतरीन टूरिस्ट डेस्टिनेशन होगा।