नालियां चोक होने से भड़के व्यापार मंडल अध्यक्ष
संवाद सूत्र, बनबसा : मुख्य बाजार के दोनों ओर पाच सौ मीटर के दायरे में पानी निकासी के लिए ब
By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Feb 2019 10:45 PM (IST)Updated: Mon, 11 Feb 2019 10:45 PM (IST)
संवाद सूत्र, बनबसा : मुख्य बाजार के दोनों ओर पाच सौ मीटर के दायरे में पानी निकासी के लिए बनी नालियों के लंबे समय से बंद रहने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष ने रोष जाहिर करते हुए शीघ्र नालियों की सफाई और उनके चौड़ीकरण की माग की।
व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत सिंह भंडारी ने बताया कि मुख्य बाजार की दोनों और की नालिया अरसे से बंद है और लोगों के घरों का पानी सड़कों पर बह रहा है। यह स्थित मुख्य बाजार में लंबे समय से बनी हुई है। इस ओर प्रशासन समेत किसी भी जिम्मेदार महकमे का कोई ध्यान नहीं दिखाई दे रहा है। गौरतलब है कि मुख्य बाजार का यह क्षेत्र रेलवे के स्वामित्व में आता है। रेलवे द्वारा व्यापारियों को किराये पर यहा दुकाने दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें