Move to Jagran APP

भाजपाइयों ने दी पूर्व विदेश मंत्री को श्रद्धांजलि

संस पिथौरागढ़ दिवंगत पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गहरा द

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Aug 2019 10:49 PM (IST)Updated: Fri, 09 Aug 2019 06:33 AM (IST)
भाजपाइयों ने दी पूर्व विदेश मंत्री को श्रद्धांजलि
भाजपाइयों ने दी पूर्व विदेश मंत्री को श्रद्धांजलि

संस, पिथौरागढ़: दिवंगत पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख जताया है। उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोकसभा कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन को भाजपा के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह वल्दिया, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोज सामंत, ललित पंत, महिमन कन्याल, गिरीश जोशी, सुभाष चंद्र जोशी, बसंत जोशी, राजेश शर्मा, भगवती पुनेठा, प्रेमा कोश्यारी, भारती पांडे, मीनू बिष्ट, सुरेश नगरकोटी, राकेश देवलाल, कृपाल वल्दिया, मनोज भट्ट, भगवान बल्लभ पंत, राम सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

इधर, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने भी शोकसभा कार्यक्रम का आयोजन कर दिवंगत नेत्री को श्रद्धांजलि दी। शोक व्यक्त करने वालों में अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य अब्दुल हाफिज, प्रदेश उपाध्यक्ष सरफराज अहमद, जिलाध्यक्ष मो. रैबर खान, जिला महामंत्री राजीव स्ट्रिीटिंग, राफीज अहमद, निसार अहमद, रॉबिन सिंह आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.