Move to Jagran APP

पिथौरागढ़ में जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

पिथौरागढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती श्रद्धाभाव से मनाई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 25 Dec 2019 10:55 PM (IST)Updated: Thu, 26 Dec 2019 06:18 AM (IST)
पिथौरागढ़ में जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
पिथौरागढ़ में जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

पिथौरागढ़, जेएनएन : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती जिले के विभिन्न स्थानों में धूमधाम से मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

जिला मुख्यालय में भाजपा कार्यालय में नगर मंडल अध्यक्ष कमल पुनेड़ा की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केएमवीएन अध्यक्ष केदार दत्त जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि अटल जी ने देश के विकास में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम का संचालन गोलू पाठक ने किया। कार्यक्रम में नगर मंडल कार्यक्रम प्रभारी सुरेश जोशी, गोविंद महर, सुभाष चंद्र जोशी, इंद्र लुंठी, बृजेश जोशी, सुनील धामी, धर्मानंद भट्ट, सुरजीत धामी, राजेश ठकुराठी, कवींद्र देवली, भुवन बोरा आदि मौजूद रहे।

========= रक्तदान कर मनाई जयंती

पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला चिकित्सालय में रक्तदान भी किया। रक्तदान करने वालों में इंद्र सिंह लुंठी, कमल पुनेड़ा, गिरीश जोशी शामिल रहे। उधर, भाजपा विण मंडल द्वारा एक होटल में पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विनोद भट्ट, देवी दत्त जोशी आदि ने अपने विचार रखे।

गंगोलीहाट: भाजपा नगर व ग्रामीण मंडल द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की जयंती पर स्थानीय लोनिवि विश्राम गृह में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर अध्यक्ष दिनेश धानिक की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया थे। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष कुशल सिंह व कृष्ण लाल चौधरी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नवीन मेहरा, पूर्व प्रमुख ललित पाठक, दान सिंह, पंकज उप्रेती, भूपाल आर्या, पंकज कोठारी, रमेश बोरा, महिपाल, नीमा परगाई, विमल रावल, रेनू चौधरी, महेश जोशी आदि मौजूद रहे।

डीडीहाट: यहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रू प में मनाई गई। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में संयोजक पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अशोक नबियाल ने अटल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी से उनके बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। गोष्ठी की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पूरन खोलिया ने की। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरेंद्र चुफाल, सभासद दीपक कन्याल, हरीश जोशी, खुशमन राणा, पवन टोलिया, संजय चुफाल, गणेश राम, नईम बख्श, दीपेश, नरेंद्र पानू, रवि खड़ायत, अनीता टम्टा, उमेश चुफाल, अशोक चंद, रवि बोरा, खिलेश, दीपक, पंकज, गणेश, बिट्ट आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.