पिथौरागढ़ की चर्चित सीट से भाजपा विधायक चुफाल की पुत्री हारीं
संवाद सूत्र डीडीहाट विकास खंड डीडीहाट की तीन जिला पंचायत सीटों में भाजपा ने दो सीटों पर तो
संवाद सूत्र, डीडीहाट : विकास खंड डीडीहाट की तीन जिला पंचायत सीटों में भाजपा ने दो सीटों पर तो जीत हासिल की है। पर तीसरी महत्वपूर्ण सीट पर भाजपा को मुंह की खानी पड़ी है। विधायक विशन सिंह चुफाल की पुत्री को हार का सामना करना पड़ा है। विधायक की पुत्री की हार को लेकर चर्चाएं हो रही हैं।
डीडीहाट में जिपं की तीन सीटें हैं जिसमें चिटगाल गांव सीट पर भाजपा के विधायक विशन सिंह चुफाल की पुत्री दीपिका चुफाल मैदान में थी। इस सीट पर भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी थी। भाजपा नेताओं ने इस सीट पर धुंआधार प्रचार किया। सीट विधायक की प्रतिष्ठा से जुड़ी थी। विधायक पुत्री को भाजपा की तरफ से जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। परंतु जनता दूसरे मूड में थी। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी को 13 मतों से पराजित होना पड़ा। इस हार को लेकर भाजपा नेता हैरान हैं। पूरे जिले भर में सबसे अधिक प्रचार भी इसी सीट पर हुआ था। भाजपा के दिग्गज नेता यहां पर प्रचार में जुटे रहे इसके बाद भी हार का मुंह देखना पड़ा है।