उपचुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित: आर्य
कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा हैं कि विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की एक तरफा जीत होगी।
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा हैं कि विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत तय है। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रत्याशी चंद्रा पंत दिवंगत वित्त मंत्री प्रकाश पंत के कार्यो को आगे बढ़ायेंगी।
चुनाव प्रचार के लिए पिथौरागढ़ पहुंचे कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि दिवंगत वित्त मंत्री पंत ने न केवल पिथौरागढ़ बल्कि पूरे राज्य को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग दिया था। उनके इस योगदान को राज्य की जनता कभी भूला नहीं पाएगी। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ की जनता अपने अपने इस नेता को सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए उनकी धर्मपत्नी की जीत सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि अगले दो वर्षो में प्राथमिकता के आधार पर पिथौरागढ़ में नए विकास कार्य शुरू होंगे। वार्ता के दौरान कुमाविनि अध्यक्ष केदार जोशी, पूर्व दर्जा मंत्री महेंद्र लुंठी, बीएल जोशी, राजेंद्र भट्ट मौजूद थे।