Move to Jagran APP

भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आज जाएंगे अल्मोड़ा

संस पिथौरागढ़ सोमवार को अल्मोड़ा सीट से पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन में भाजपा और कांग

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 11:12 PM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 11:12 PM (IST)
भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आज जाएंगे अल्मोड़ा
भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आज जाएंगे अल्मोड़ा

संस, पिथौरागढ़: सोमवार को अल्मोड़ा सीट से पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन में भाजपा और कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भारी संख्या में अल्मोड़ा जाएंगे। जिसके लिए दोनों दलों के कार्यकर्ताओं की अपने -अपने कार्यालयों में बैठक हुई।

loksabha election banner

भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा और कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा सोमवार को अल्मोड़ा में अपना नामांकन करेंगे। इस नामांकन में जिले से भारी संख्या में कार्यकर्ता अल्मोड़ा जा रहे हैं। इस संबंध में रविवार को भाजपा के घंटाकरण स्थित भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह वल्दिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें नामांकन के अवसर पर अल्मोड़ा जाने के कार्यक्रम तय किया गया। उन्होंने बताया कि नामांकन में जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों से भारी संख्या में कार्यकर्ता अल्मोड़ा जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नामांकन के साथ ही वापसी में पार्टी कार्यकर्ता जिले में प्रवेश करते ही प्रचार भी प्रारंभ करेंगे । बैठक में विधायक डीडीहाट विशन सिंह चुफाल , दर्जा राज्यमंत्री महेंद्र सिंह लुंठी, जिला महामंत्री गिरीश जोशी, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, राकेश देवलाल, लक्ष्मी भट्ट, प्रेमा कोश्यारी , रेखा जोशी, महिला जिलाध्यक्ष मीनू भट्ट, सुभाष जोशी, धर्मानंद भट्ट, जीत सिंह ज्याला , भगवती पुनेठा, गंगोत्री गब्र्याल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तिलढुकरी स्थित कार्यालय में जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें नामांकन के दौरान अल्मोड़ा जाने के संबंध में बैठक हुई। जिसमें नामांकन के लिए जाने वाले कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए। श्री महर ने बताया कि जिले से भारी संख्या में कार्यकर्ता अल्मोड़ा जाएंगे। नामांकन के साथ ही कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी के प्रचार में जुटेंगे। जिसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। बैठक में महिपाल सिंह वल्दिया, बहादुर सामंत, रजत विश्वकर्मा, प्रदीप महर, कुंडल सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.