Move to Jagran APP

ज्ञान दिवस के रू प में मनाया महर्षि का जन्मदिवस

महर्षि विद्या मंदिर जाजरदेवल में महर्षि महेश योगी का जन्मदिवस ज्ञान दिवस के रूप में मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Jan 2019 03:43 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jan 2019 03:43 PM (IST)
ज्ञान दिवस के रू प में मनाया महर्षि का जन्मदिवस
ज्ञान दिवस के रू प में मनाया महर्षि का जन्मदिवस

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़ : महर्षि विद्या मंदिर जाजरदेवल में महर्षि महेश योगी का जन्मदिवस ज्ञान दिवस के रू प में मनाया गया।

loksabha election banner

मुख्य अतिथि कौस्तुभानंद तिवारी ने कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय की उपप्राचार्य कमला बोहरा ने महर्षि महेश योगी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि महर्षि योगी ने मानव में चेतना जाग्रत करने के लिए उन्होंने भावतीत ध्यान की सरल और सहज पद्वति विश्व को प्रदान की। उनका लक्ष्य विद्यार्थी जीवन में आंतरिक क्षमता का विकास कर उसे दूसरों के उत्थान में लगाने का था ताकि एक आदर्श समाज का निर्माण हो सके और लोग सुखी संपन्न और आनंदमय जीवन व्यतीत कर सकें। इस अवसर पर विद्यालय समूह के अध्यक्ष ब्रह्माचारी गिरीश का संदेश पढ़ा गया। लोगों ने महर्षि के ब्रह्मावाक्य जीवन आनंद का उद्घोष किया। मुख्य अतिथि कौस्तुबानंद ने भावातीत ध्यान और वैदिक ज्ञान को विश्व के पथ प्रदर्शन का सशक्त माध्यम बताया। कार्यक्रम में तमाम अध्यापक और छात्र-छात्राएं मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.