पर्यटन पर्व के तहत निकली बाइक रैली
जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़: राष्ट्रीय स्तर पर देखो अपना देश की थीम पर आधारित पर्यटन पर्व के तह
जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़: राष्ट्रीय स्तर पर देखो अपना देश की थीम पर आधारित पर्यटन पर्व के तहत जनपद स्तरीय बाइक रैली का आयोजन किया गया। बाइक रैली पिथौरागढ़ से जौलजीवी, मुनस्यारी, थल, बेरीनाग, गंगोलीहाट , घाट होते हुए पिथौरागढ़ लौटेगी।
गुरु वार को बाइक रैली को भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह वल्दिया ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। उन्होंने कहा कि साहसिक पर्यटन के विकास एवं प्रचार प्रसार हेतु पर्यटन विभाग एवं एडवेंचर लवर्स द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने बाइकर्स को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सीमांत जनपद में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। पर्यटन पर्व के अवसर पर पर्यटन विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयास सफल साबित होंगे। इस अवसर पर ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष रघुवीर सिंह, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अमित लोहनी, बलवंत सिंह कपकोटी, मोहन चंद्र, राजेंद्र धामी आदि उपस्थित थे।
328 किमी लंबी बाइक रैली का नेतृत्व एडवेंचर लवर्स प्रेमी अशोक भंडारी कर रहे हैं। तेरह सदस्यीय बाइकर्स में अशोक भंडारी, संजय पुनेड़ा, त्रिलोक पंत, शंकर सिंह, राजेंद्र पुनेड़ा, किशोर बोहरा, अशोक भट्ट, मनीष मखौलिया, संजय राज, राजेश पंत, भूपेंद्र पंत, भूपेंद्र महर शामिल हैं।