Move to Jagran APP

भट्ट छठवीं बार बने पिथौरागढ़ बार संघ के जिलाध्यक्ष

पिथौरागढ़ बार संघ के चुनाव सोमवार को संपन्न हुए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Jul 2019 10:53 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jul 2019 06:37 AM (IST)
भट्ट छठवीं बार बने पिथौरागढ़ बार संघ के जिलाध्यक्ष
भट्ट छठवीं बार बने पिथौरागढ़ बार संघ के जिलाध्यक्ष

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ बार संघ के चुनाव सोमवार को संपन्न हुए। मोहन भट्ट छठवीं बार पिथौरागढ़ संघ के अध्यक्ष बने। चुनाव परिणाम के बाद विजयी प्रत्याशियों ने न्यायालय परिसर में मिष्ठान वितरित कर जश्न मनाया।

loksabha election banner

बार संघ चुनावों के लिए सुबह 10.30 बजे से मतदान शुरू हुआ। 2.30 बजे तक मतदान हुआ। कुल पंजीकृत 140 अधिवक्ताओं में से 124 ने मतदान में हिस्सा लिया। दोपहर तीन बजे से मतगणना हुई। अध्यक्ष पद पर मोहन चंद्र भट्ट छठवीं बार अध्यक्ष चुने गए। उन्हें 80 मत पड़े। उनके प्रतिद्धंदी गंगा सिंह बाफिला को 43 मत मिले। इस पद पर एक मत अवैध घोषित किया। उपाध्यक्ष पद पर अनिल रौतेला विजयी रहे। उन्होंने अपने प्रतिद्धंदी नवीन कोठारी को 14 मतों के अंतर से पराजित किया। अनिल को 69 मत मिले और नवीन को 55 मत पड़े। उन्हें तीसरी बार उपाध्यक्ष चुना गया है। सचिव पद पर राजेश तिवारी ने बाजी मारी। राजेश को 70 और उनके प्रतिद्धंदी अजय बोरा को 54 मत मिले। उपसचिव पद पर विनोद मतवाल विजयी रहे। उन्हें 67 मत मिले। उनके प्रतिद्धंदी मोहन नाथ को 57 मत पड़े। कोषाध्यक्ष पद पर राजकुमार मल्ल निर्विरोध चुने गए। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों ने मिष्ठान वितरित कर जश्न मनाया। चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी पीसी पाटनी, सहायक चुनाव अधिकारी एसएस महर, नैनीताल राज्य विधिज्ञ परिसर से आए पर्यवेक्षक प्रभात चौधरी, एडवोकेट नंदन सिंह कन्याल की देखरेख में कराई गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.