धूमधाम से मनाई भारत रत्न प. पंत की 131 वीं जयंती
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: भारत रत्न पं.गोविंद बल्लभ पंत की 131 वीं जयंती जिले भर में धूमधाम
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: भारत रत्न पं.गोविंद बल्लभ पंत की 131 वीं जयंती जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। आजादी आंदोलन में उनके योगदान को याद करते हुए जिले के लोगों ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
जिला मुख्यालय में रामलीला मैदान से स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। एडीएम आरडी पालीवाल ने रैली को हरी झंडी दिखाई। विभिन्न मार्गो से होते हुए स्कूली बच्चे घंटाकरण स्थिति पंत पार्क में पहुंचे। जहां जिलाधिकारी सी.रविशंकर ने पं.पंत की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरू आत की। उन्होंने कहा कि पं. पंत ने देश की आजादी में अमूल्य योगदान दिया देश के लोग उसे हमेशा याद रखेंगे। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी ने पं.पंत के जीवनवृत्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की आजादी में बढ़चढ़ कर भागीदारी के बाद उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री के रू प में उन्होंने पहाड़ के विकास के लिए तमाम कार्य किए। कार्यक्रम संयोजक महेंद्र सिंह लुंठी ने उनका स्मरण करते हुए कहा कि उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है।
नगर पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के हेम चंद्र शर्मा, सावित्री चंद, केडी भट्ट, लक्ष्मण सिंह बसेड़ा, सरोज जोशी, नारायण सिंह कार्की को सम्मानित किया गया। एक रोज पूर्व विभिन्न विद्यालयों में कराई गई निबंध और भाषण प्रतियोगिता के विजेता हिमांशु कुमार, डाली डिगारी, क्षमा, नेहा पुनेठा, मुस्कान अंसारी, सिमरन, अंकिता मेहता को पुरस्कृत किया गया। जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी भट्ट ने हुड़ेती गांव की नवजात शोभा की मां ज्योति को 2500 की एफडी प्रदान की। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी वंदना, अपर जिलाधिकारी आरडी पालीवाल, पूर्व विधायक गोपाल दत्त ओझा, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, बार संघ अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, होशियार सिंह लुंठी, होटल एसोसिएशन के राजेंद्र भट्ट, राकेश देवलाल आदि मौजूद थे।