बंगाली पर्यटकों को हिमालय बचाने की शपथ दिलाई
पिथौरागढ़: पर्यटन सीजन प्रारंभ हो चुका है। जिले के सभी पर्यटक आवास गृहों में पर्यटकों से हि
पिथौरागढ़: पर्यटन सीजन प्रारंभ हो चुका है। जिले के सभी पर्यटक आवास गृहों में पर्यटकों से हिमालय बचाने के शपथ दिलाई जा रही है।
केएमवीएन के पिथौरागढ़ टीआरएच के प्रबंधक एवं हिमालय बचाओ मुहिम से जुड़े दिनेश गुरु रानी ने बताया कि हिमालय बचाने को वर्ष 2013 से चलाए गए अभियान का असर अब नजर आने लगा है। पर्यटकों द्वारा आवास गृहों में रोपे गए पौंध सफल रहे हैं। वहीं पर्यटक आवास गृह में विभिन्न प्रकार के फूल खिल रहे हैं। जो ग्रीष्मकाल में आए पर्यटकों और कैलास मानसरोवर यात्रियों द्वारा रोपे गए थे। उन्होंने बताया कि बंगाली पर्यटन सीजन प्रारंभ हो चुका है। बंगाली पर्यटक मुनस्यारी पहुंच चुके हैं। मुनस्यारी पहुंचा पर्यटक पिथौरागढ़ होते हुए वापस लौटते हैं। इसके अलावा बेरीनाग, चौकोड़ी, पाताल भुवनेश्वर जाते हैं।
उन्होंने बताया कि सभी पर्यटक आवास गृहों में रखे गए रजिस्टर में हिमालय बचाने की शपथ दिलाई जाएगी। इस दौरान एक पौधा धरती मां के नाम से प्रत्येक पर्यटक से पौधरोपण कराया जाएगा। सभी पर्यटक आवास गृहों के कर्मचारियों को इस अभियान को सफल बनाने के लिए जोड़ा गया है। सोमवार को बंगाल से आए पर्यटक शुभदीप बसु, रतन राय चौधरी, पारस, मल्लिका बसु, संदीप, विश्वजीत दास, एससी दास, अनिमेश घोष, कल्पना घोष, रितुजा डे, प्रियंका घोष ने हिमालय बचाने का शपथ पत्र भरा ।