विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दो बच्चों और परिवार की जिम्मेदारी के साथ बबीता पाठक ने पास की नेट जेआरएफ परीक्षा

Published: Mon, 14 Sep 2026 06:15 PM (IST)

थल निवासी बबीता पाठक ने विवाह के 11 साल बाद दो बच्चों और परिवार की जिम्मेदारियां संभालते हुए रसायन विज्ञान ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। मन में सच्ची लगन हो तो तमाम तरह की जिम्मेदारियां भी लक्ष्य प्राप्ति में आड़े नहीं आती। इसे साबित कर दिखाया है थल निवासी बबीता पाठक ने, जिन्होंने विवाह के 11 वर्ष बाद दो बच्चों के साथ-साथ पूरे परिवार की जिम्मेदारी संभालते हुए रसायन विज्ञान विषय से नेट-जेआरएफ जैसी कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।

बबीता ने 99.43 पर्सेंटाइल के साथ नेट-जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण की है। बबीता ने रिसर्च कर उच्च शिक्षा में सेवा देने का लक्ष्य निर्धारित किया था। स्नातक के बाद विवाह हो जाने के बाद भी उन्होंने अपना लक्ष्य नहीं छोड़ा। तमाम पारवारिक जिम्मेदारियां उठाते हुए वे अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रही।

इसी समर्पण का परिणाम उन्हें आज शानदार सफलता के रूप में मिला है। बबीता ने अपनी सफलता का श्रेय माता पुष्पा कांडपाल पिता रामकृष्ण कांडपाल, पति दीपक पाठक के साथ पूरे परिवार को दिया है।

उनकी सफलता पर ग्राम प्रधान नवीन चंद्र पाठक, जिला पंचायत सदस्य कमल कन्याल, दिनेश पाठक, दान सिंह बिष्ट, प्रताप सिंह पंचपाल, रामसिंह जंगपांगी, भूपेंद्र सिंह पांगती आदि ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़: बलुवाकोट कॉलेज में 6 मांगों को लेकर छात्रों का छत पर प्रदर्शन, भाजपा नेताओं ने कराया शांत