प्राधिकरण सचिव ने किया बंदीगृह का निरीक्षण
पिथौरागढ़: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सिविल जज(सीनियर डिवीजन) मनोज कुमार द्विवेदी
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 04:29 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 04:29 PM (IST)
पिथौरागढ़: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सिविल जज(सीनियर डिवीजन) मनोज कुमार द्विवेदी ने शुक्रवार को न्यायिक बंदीगृह का निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों को दिए जाने वाले भोजन, पेयजल आदि व्यवस्थाओं की जानकारी ली और बंदीगृह की साफ-सफाई भी देखी। उन्होंने बंदियों को जमानत की प्रक्रिया के साथ ही कानूनी सहायता प्राप्त करने के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि बंदी विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रार्थना पत्र देकर अपनी पैरवी के लिए अधिवक्ता नियुक्त करवा सकता है। इस दौरान न्यायिक बंदीगृह प्रभारी दरबान सिंह मेहता, नायब तहसीलदार प्रेम सिंह धामी, कुंवर सिंह आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें