रावत को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर थल- बेरीनाग में जश्न
संवाद सूत्र, थल/बेरीनाग: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव और आसाम का प्रभ्
संवाद सूत्र, थल/बेरीनाग: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव और आसाम का प्रभारी बनाए जाने से गदगद कांग्रेसियों ने आतिशबाजी और मिष्ठान वितरित कर जश्न मनाया।
थल में वरिष्ठ कांग्रेसी दान सिंह बिष्ट, धरम सिंह सत्याल, गिरीश पुनेठा, बृजेश सत्याल, उत्तम सिंह, हयात सिंह रौतेला, मनोज उपाध्याय और मुवानी में कमल दीप सिंह बिष्ट, शोभन सिंह कार्की, डम्बर बहादुर पाल, गंभीर सिंह कठायत, श्याम सिंह कार्की मेहर सिंह कठायत, संजय भट्ट, शोभन राम, दान सिंह खोलिया, हिमांशु कुमार, जितेश खनका आदि की अगुवाई में मिष्ठान वितरित किया गया। कांग्रेसियों ने कहा कि पार्टी को रावत के अनुभवों का लाभ मिलेगा।
बेरीनाग: क्षेत्र के कांग्रेसियों ने शहीद चौक पर आतिशबाजी और मिष्ठान वितरित कर खुशी माई। वरिष्ठ कांग्रेसी हेम पंत ने कहा कि रावत को जिम्मेदारी मिलने से पार्टी और मजबूत होगी। यूथ कांग्रेसियों ने खुशी मनाने के साथ साथ अस्पतालों में फल वितरित किए। कार्यक्रम में पंकज बोरा, देब सिंह गैड़ा, त्रिलोक महरा, पूरन बिष्ट, मोहन सिंह कार्की, पुष्कर राम, कुंदन धानिक, संतोष उप्रेती, गोविंद जोशी, दरपान राम आदि शामिल थे।