बाजार में गुलदार दिखाई देने के बाद सक्रिय हुआ प्रशासन
संवाद सूत्र, मुनस्यारी: नगर के मुख्य बाजार में गुलदार दिखाई देने के बाद सोमवार को तहसील प्रशासन
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 10:51 PM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 10:51 PM (IST)
संवाद सूत्र, मुनस्यारी: नगर के मुख्य बाजार में गुलदार दिखाई देने के बाद सोमवार को तहसील प्रशासन और वन विभाग सक्रिय हो गया। संयुक्त टीम ने नगर के आसपास के जंगलों में गश्त की और लोगों से सतर्क रहने को कहा।
मुनस्यारी बाजार में रविवार की सायं गुलदार दिखाई दिया। इससे नगर के लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर सोमवार को उपजिलाधिकारी केएन गोस्वामी और वन विभाग के एसडीओ मुरली मनोहर भट्ट की अगुवाई में हथियारों से लैस टीम ने नगर से सटे जंगलों में गश्त की। टीम को गुलदार नहीं दिखाई दिया। उपजिलाधिकारी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रात्रि में गश्त बढ़ाई जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें