विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आज से आदि कैलास यात्रा के लिए बनेंगे आनलाइन इनर लाइन परमिट, कुलागाड़ में बेली ब्रिज का काम हुआ पूरा

Published: Sun, 20 Sep 2026 02:12 PM (IST)

आदि कैलास और ओम पर्वत यात्रा के लिए रविवार से ऑनलाइन इनर लाइन परमिट जारी किए जाएंगे, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अपने वाहनों से यात्रा करने में सुविधा होगी।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, धारचूला। प्रसिद्ध आदि कैलास और ओम पर्वत की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए रविवार से आनलाइन इनर लाइन परमिट जारी करेगा। अभी एक पखवाड़े तक सुबह मौसम को देखने के बाद परमिट जारी किए जाएंगे। इनर लाइन परमिट के लिए देश भर से आवेदन आने लगे हैं।

उप जिलाधिकारी आशीष जोशी ने बताया कि यात्रा तो पहले ही आरंभ हो चुकी थी। कुछ यात्रियों को आफलाइन परमिट जारी किए गए। अभी तक यात्री अपने वाहनों से आदि कैलास, ओम पर्वत तक नहीं जा पा रहे थे।

इधर अब ऑनलाइन परमिट की प्रक्रिया आरंभ होने से देश भर के यात्री परमिट के लिए आवेदन कर सकेंगे और अपने वाहनों से भी यात्रा में जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि मौसम को देखते हुए प्रतिदिन सुबह मौसम को देखते हुए परमिट जारी किए जाएंगे।

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा कुलागाड़ में युद्धस्तर पर काम करते हुए बेली ब्रिज का निर्माण पूरा कर लिया गया है। इस पुल के बनने से यात्रा मार्ग की सबसे बड़ी बाधा दूर हो गई है और वाहनों की आवाजाही फिर से सुचारू हो गई है।

प्रशासन और स्थानीय लोगों को पूरी उम्मीद है कि आनलाइन पास की सुविधा और कूलागाड़ पुल के शुरू होने से अब आदि कैलास में भारी संख्या में पर्यटकों और श्रद्धालु पहुंचेंगे, जिससे स्थानीय पर्यटन कारोबार को नई गति मिलेगी। पहले चरण की यात्रा में 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं।