विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चीन सीमा को जोड़ने वाले तवाघाट-लिपुलेख मार्ग पर दरकी चट्टान, सड़क बंद; आदि कैलास से लौट रहे यात्री फंसे

Published: Sat, 07 Jun 2025 01:33 PM (IST)

पिथौरागढ़ में तवाघाट-लिपुलेख मार्ग पर चट्टान दरकने से आदि कैलास यात्रा से लौट रहे यात्री फंस गए हैं। तवाघाट से ...और पढ़ें

आदि कैलास यात्रा से आने व जाने वाले यात्री फंसे. Jagran
आदि कैलास यात्रा से आने व जाने वाले यात्री फंसे. Jagran

HighLights

  1. मलबा सड़क पर पट गया है
  2. यात्रियों को बूंदी में इंतजार करना होगा

जासं, पिथौरागढ़। चीन सीमा को जोड़ने वाले तवाघाट-लिपुलेख मार्ग पर तवाघाट से तीनतोला और पांगला के बीच शनिवार दोपहर अचानक चट्टान दरक गई। मलबा सड़क पर पट गया है।

मार्ग बंद होने से आदि कैलास से लौट रहे यात्री फंसे हैं। धारचूला से जाने वाले यात्री भी मार्ग बंद होने की सूचना के बाद धारचूला में ही रोके गए हैं। आदि कैलास से लौट रहे यात्रियों को बूंदी में प्रतीक्षा करनी होगी।

बीआरओ मार्ग खोंलने की तैयारी कर रहा है। सायं तक मार्ग खुलने की संभावना है।