विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पिथौरागढ़ के गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0 का भव्य समापन, सीएम की पत्नी गीता धामी ने दिखाई हरी झंडी

Published: Mon, 26 Oct 2026 06:22 PM (IST)

आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0 का समापन गुंजी में रोमांचक माउंटेन टेरेन बाइकिंग रेसिंग के साथ हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री की पत्नी गीता धामी ने प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाई।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। सीमांत क्षेत्र में आयोजित 'आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0' के अंतिम दिन सोमवार को रोमांचक माउंटेन टेरेन बाइकिंग (एमटीबी) रेसिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने गुंजी से प्रतिभागी साइकिलिस्टों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

अत्यधिक ऊंचाई वाले दुर्गम पर्वतीय मार्गों और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता में देश भर से आए साइकिलिस्टों ने अदम्य साहस, धैर्य और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का आयोजन 50 किलोमीटर और 25 किलोमीटर की दो अलग-अलग श्रेणियों में किया गया, जिसमें प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

50 किलोमीटर महिला वर्ग की स्पर्धा में स्टार नर्जरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अवनी दताल दूसरे और स्वामी बोनाल तीसरे स्थान पर रहीं।

इसी दूरी के पुरुष वर्ग में खुशीमन ने बाजी मारते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। प्रकाश थापा ने द्वितीय तथा थोथमचम ने तृतीय स्थान पर कब्जा जमाया। वहीं, 25 किलोमीटर पुरुष वर्ग की रेस में प्रांजल चौहान ने प्रथम, अश्विन ने द्वितीय और भानू ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

इस भव्य आयोजन का मुख्य उद्देश्य सीमांत क्षेत्र में साहसिक खेलों को बढ़ावा देना और पर्यटन गतिविधियों को नई गति प्रदान करना है। 'आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0' के माध्यम से पवित्र आदि कैलाश एवं व्यास घाटी को साहसिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित किया जा रहा है।

इस पहल से क्षेत्र की अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन संभावनाओं को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय फलक पर नई पहचान मिल रही है।

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण, इसी शैक्षणिक सत्र से 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ में सीएम धामी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, अभूतपूर्व उत्साह के साथ जनता ने किया भव्य स्वागत