पिथौरागढ़ में अभाविप कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती
स्वामी विवेकानंद की जयंती पिथौरागढ़ में राष्ट्रीय युवा दिवस के रू प में मनाई गई। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर लगाकर ब्लड डोनेट किया।
पिथौरागढ़,जेएनएन : स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रू प में धूमधाम से मनाई गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा 24 यूनिट रक्तदान किया गया। युवाओं ने स्वामी विवेकानंद के बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
जिला चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ अभाविप प्रदेश मंत्री रोहित ओझा व जिला प्रमुख नीरज पाठक ने किया। अपने संबोधन में प्रदेश मंत्री ओझा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलकर ही भारत विश्व गुरु बन सकता है। विभाग संयोजक योगेश भट्ट ने बताया कि अभाविप द्वारा 12 जनवरी से 23 जनवरी तक युवा पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के साथ खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। रक्तकोष विभाग के डॉ. नरेंद्र नगरकोटी ने अभाविप के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शिविर के माध्यम से एकत्र किया गया रक्त जिला चिकित्सालय व महिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को उपलब्ध कराया जाएगा। रक्तदान करने वालों में जिला सह संयोजक रू द्र अवस्थी, इंदर बथियाल, अशोक उप्रेती, पंकज कुमार, लोकेश, शुभम भट्ट, ललित सामंत, नवल नेगी, हर्षित, सचिन जोशी आदि शामिल थे।