Move to Jagran APP

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को गरजे आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता

पिथौरागढ़ जिले की स्वास्थ सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 11:15 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 05:15 AM (IST)
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को गरजे आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को गरजे आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता

पिथौरागढ़, जेएनएन : जिले की स्वास्थ सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी, आप के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

loksabha election banner

विधानसभा क्षेत्र प्रभारी सुशील खत्री की अगुवाई में प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिला अस्पताल में लंबे समय से अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं। पैथोलाजी जांच के लिए महिलाओं को निजी लैब में जाना पड़ रहा है। गरीब परिवारों की महिलाएं खासी परेशान हैं। जिला चिकित्सालय में भी हृदय रोग, चर्म रोग विशेषज्ञ के पद खाली पड़े हुए हैं, जिसके चलते लोग हल्द्वानी, बरेली के चक्कर काट रहे हैं। सीमांत जिले की जनता स्वास्थ सेवाओं को लेकर खासी परेशान है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वास्थ जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल पाना सरकार की असफलता को दर्शाता है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि चिकित्सा व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होता है तो क्षेत्र के लोग आंदोलन को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में चंद्रप्रकाश पुनेड़ा, महादेव भट्ट, राजेश वर्मा, गिरीश जोशी, नवीन कुमार, संजय जोशी, पार्थ पुनेड़ा, सुरेश जोशी, इमरान अली, कैलाश कठायत, शंकर राम आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.