Move to Jagran APP

पिथौरागढ़ के बेड़ा में फंसे जम्मू कश्मीर के 80 मजदूरों ने प्रशासन से लगाई गुहार

पिथौरागढ़ के बेड़ा में फंसे जम्मू कश्मीर के 80 श्रमिकों ने प्रशासन से घर पहुंचाने की गुहार लगाई है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Apr 2020 09:06 PM (IST)Updated: Sat, 04 Apr 2020 06:13 AM (IST)
पिथौरागढ़ के बेड़ा में फंसे जम्मू कश्मीर के 80 मजदूरों ने प्रशासन से लगाई गुहार
पिथौरागढ़ के बेड़ा में फंसे जम्मू कश्मीर के 80 मजदूरों ने प्रशासन से लगाई गुहार

पिथौरागढ़, जेएनएन : रोजगार की तलाश में घर छोड़कर उत्तराखंड के सीमांत जिले में आए जम्मू कश्मीर के 80 मजदूर फंस गए हैं। खाने-पीने की समस्या से जूझ रहे इन मजदूरों ने उन्हें घर भेज देने की गुहार लगाई है।

loksabha election banner

जनपद के अस्कोट कस्बे के नजदीक बेड़ा गांव में विद्युत सब स्टेशन का कार्य चल रहा है। इस सब स्टेशन में काम करने के लिए जम्मू कश्मीर से 80 मजदूर यहां पहुंचे थे। मजदूर तीन माह से यहां काम करहे हैं। मजदूर पेटी कांट्रेक्टर के अधीन काम कर रहे हैं। इस बीच लॉकडाउन हो जाने से सब स्टेशन का कार्य बंद हो गया है। काम बंद हो जाने से मजदूरों को अब पैसा मिलना बंद हो गया है। पेटी कांट्रेक्टर मजदूरों को एडवांस दे पाने की स्थिति में नहीं है। मजदूर अजहर, नईम, फरहान आदि ने बताया कि अभी तक वे घर के लिए जमा किए गए थोड़े बहुत पैसे से काम चला रहे थे, अब उनका जमा पैसा खर्च हो चुका है। राशन खरीदने के लिए अब उनके पास पैसा नहीं है। प्रशासन की ओर से अभी तक उनके भोजन आदि के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। यही स्थिति रही तो वे भूखमरी का शिकार हो जाएंगे। मजदूरों ने उन्हें अविलंब अपने गृह राज्य भेजे जाने की मांग की है।

इधर तहसील प्रशासन ने कहा है कि बेड़ा में जम्मू कश्मीर के मजदूर होने की जानकारी मिली है। राजस्व टीम को उनकी स्थिति जानने के लिए भेजा गया है। मजदूरों को भोजन आदि की समस्या नहीं होने दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.