Move to Jagran APP

सोरघाटी से चीन सीमा तक देशभक्ति के रंग में डूबा सीमांत

संवाद सहयोगी पिथौरागढ़ 73वां स्वतंत्रता दिवस सीमांत जिले में धूमधाम व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया ग

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Aug 2019 10:53 PM (IST)Updated: Sat, 17 Aug 2019 06:32 AM (IST)
सोरघाटी से चीन सीमा तक देशभक्ति के रंग में डूबा सीमांत
सोरघाटी से चीन सीमा तक देशभक्ति के रंग में डूबा सीमांत

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: 73वां स्वतंत्रता दिवस सीमांत जिले में धूमधाम व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। जिला मुख्यालय समेत, विकासखंड स्तर व सभी तहसीलों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों में आजादी के जश्न का खुमार सबसे अधिक चढ़ा। सेना की वर्दी पहने व हाथ में तिरंगा लिए नन्हे बच्चे खासे सराहे गए।

loksabha election banner

जिला मुख्यालय में प्रात: सात बजे स्थानीय रामलीला मैदान से विभिन्न स्कूलों के बच्चों, विभागीय अधिकारी/कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकाओं, गणमान्य नागरिकों ने नगर में प्रभात फेरी निकालकर देशभक्ति नारे लगाए और देशभक्ति के गीत गाए। प्रात: 9 बजे सभी सरकारी व गैर सरकारी भवनों, शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। अपने संबोधन में डॉ. जोगदंडे ने जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को याद किया। पूर्ति विभाग द्वारा जिला क्षय रोग चिकित्सालय में बंदीगृह, महिला कर्मशाला में फल वितरण किया गया। वन विभाग, उद्यान, कृषि व ग्राम्या विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में पौधरोपण किया गया। देव सिंह मैदान में फुटबॉल मैच का आयोजन हुआ। स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में विभिन्न वर्गों में क्रॉस कंट्री दौड़ के साथ ही प्रतिभा खोज कार्यक्रम के अंतर्गत दिव्यांग खिलाड़ियों का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी वंदना द्वारा झंडारोहण किया गया। पुलिस लाइन में आरसी राजगुरु, निरीक्षक अभिसूचना द्वारा पुलिस कार्यालय में व समस्त शाखा/थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में ध्वजारोहण किया गया। पुलिस लाइन परिसर में वन विभाग के सौजन्य से देवदार व रू द्राक्ष के पौधो का रोपण भी किया गया। इस मौके पर पिथौरागढ़ से पुलिस उपाधीक्षक राजन सिंह रौतेला को उत्कृष्ट सेवा सम्मान मिलने पर खुशी व्यक्त की गई। एसडीएस राइंका में प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मानव उत्थान समिति हंस मोक्ष आश्रम कुमौड़ में महात्मा जवनानंद के मार्गदर्शन में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। यहां अक्षय भारतीय पब्लिक स्कूल के संस्थापक केसी राजन द्वारा झंडारोहण किया गया। राकपूमा विद्यालय मंडप में प्रधानाध्यापक हरीश पांडेय की अगुवाई में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा झंडारोहण व राष्ट्रगान के बाद मिष्ठान वितरण किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम को कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, पूर्व विधायक मयूख महर, लक्ष्मण बसेड़ा, रमेश चंद्र पुनेड़ा, कर्नल एसपी गुलेरिया, यूकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर आदि ने संबोधित किया। सरस्वती शिशु मंदिर केशवपुरम में मुख्य अतिथि कै. गोविंद सिंह बिष्ट, कार्यक्रम अध्यक्ष कै. मदन जोरा, नरेश जोशी, गणेश जोशी ने संयुक्त रू प से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य राजेंद्र चंद ने सभी का आभार जताया। महर्षि विद्या मंदिर जाजरदेवल में प्रधानाचार्या श्यामश्री विस्वास द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस पूर्व बच्चों ने क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली। जेबी मेमोरियल मानस एकेडमी मानस विहार में विद्यालय के निदेशक डॉ. अशोक कुमार पंत व सिटी शाखा कुमौड़ में प्रबंधक कंचनलता पंत ने झंडारोहण किया गया। प्रधानाचार्या मीनू भट्ट व ममता पंत ने विद्यार्थियों को स्वच्छता, ईमानदारीपूर्वक परिश्रम से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। एशियन एकेडमी में प्रधानाचार्या यशोदा पाठक, निखिलेश्वर में प्रबंधक ललित मेहरा, सिटी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक नवीन कोठारी, आइडियल में प्रबंधक रमन सेठी, डॉन बॉस्को में फादर सेवास्टाइन, हिमालया पब्लिक स्कूल में प्रबंधक एचएम खाती, ग्रीन वैली में प्रबंधक मनोज जोशी, एसबीआइ लाइफ में मंडल प्रबंधक नरेंद्र सिंह पंवार ने झंडारोहण किया।

गंगोलीहाट: तहसील मुख्यालय में सभी सरकारी, गैर सरकारी व शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। संयुक्त मजिस्ट्रेट डॉ. सौरव गहरवार के निर्देशन व खंड शिक्षाधिकारी केके पंत के नेतृत्व में विद्यालयों के बच्चों ने लोनिवि निरीक्षण भवन से जीआइसी तक सामूहिक प्रभातफेरी निकाली। नगर पंचायत में नगर पंचायत अध्यक्ष जयश्री पाठक द्वारा झंडारोहण किया गया। इस मौके पर तीन किमी क्रॉस कंट्री दौड़ के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। गाइडलाइन पब्लिक स्कूल को आकर्षक प्रभात फेरी निकालने के लिए पुरस्कृत किया गया। एनसीसी कैडेट्स द्वारा शानदार परेड का प्रदर्शन किया गया।

डीडीहाट: यहां एसडीएम केएन गोस्वामी के नेतृत्व में जीआइसी मैदान से तहसील परिसर तक स्कूली बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. धनी लाल साह की बहु को सम्मानित किया गया। नगरपालिका में नपा अध्यक्ष कमला चुफाल द्वारा झंडारोहण किया गया। 7वीं वाहिनी आइटीबीपी मिर्थी व एसएसबी में भी स्वतंत्रता दिवस पर विविध कार्यक्रम हुए।

थल: थल बाजार में प्रात: सात बजे राबाइंका, हरिदत्त पंत राइंका, सरस्वती हाईस्कूल विद्या मंदिर, मानस चिल्ड्रन एकेडमी, राजपूत ऐलीमेंट्री, शिवालिक पब्लिक स्कूल, मल्लिकार्जुन विद्यापीठ के बच्चों ने आकर्षक झांकी के साथ प्रभातफेरी निकाली। तहसील भवन में तहसीलदार भगवत प्रसाद पांडेय, थाने में थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी, हरिदत्त पंत इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य चंद्रशेखर जोशी, कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या डॉ. आशा जोशी, डाकघर में प्रभारी अमित वर्मा ने झंडारोहण किया। वहीं, राइंका प्रेमनगर, राइंका पांखू, मुवानी क्षेत्र में भी स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

तीतरी: विकासखंड कनालीछीना के तल्लाबगड़ क्षेत्र के राइंका बगड़ीहाट में प्रधानाचार्य गोविंद राम आर्या, विद्यासागर पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या मीरासरण ठाकुर ने झंडारोहण किया। राप्रावि बगड़ीहाट, तीतरी, सिलौनी, राउमावि सिलौनी में भी स्वतंत्रता दिवस की धूम रही।

बंगापानी: ग्रामसभा पत्थरकोट गैला में झंडारोहण कर आजादी का जश्न मनाया गया। इस मौके शिक्षक राजू फस्र्वाण, राम सिंह दानू, विजय मेहता, हीरा सिंह दानू, मनोहर, बाला सिंह, नरेंद्र सिंह, गीता देवी, प्रेमा देवी आदि मौजूद रहे। उधर, धारचूला, मुनस्यारी, झूलाघाट, अस्कोट, बेरीनाग सभी क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।

गणाई गंगोली: स्वतंत्रता दिवस पर स्थानीय राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मीना गंगोला, विशिष्ट अतिथि जिला कार्यकारिणी सदस्य गोकुल गंगोला ने किया। इस मौके पर बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या सुनीता पांडे ने सभी का आभार जताया।

बेरीनाग: शहीद चौक में भूतपूर्व सैनिकों ने शहीदों को माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। स्कूली बच्चों ने नगर में प्रात: प्रभात फेरी निकाली। विद्यालयों में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

अस्कोट: राइंका गर्खा, राइंका सिंगाली, राइंका अस्कोट, राइंका नारायण नगर में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्या द्वारा अपने-अपने विद्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। राइंका गर्खा में स्वतंत्रता दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।

धारचूला: सीमांत में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह बैंड की धुन पर प्रभात फेरी निकाली गई। सभी सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों, विद्यालयों में झंडारोहण किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। व्यापार संघ अध्यक्ष बीएस थापा के नेृतत्व में व्यापारियों ने मिष्ठान्न वितरित किया। भाजपा कार्यालय में भाजपा के वरिष्ठ नेता भीम सिंह रावत के निवास, कांग्रेस के नेता नारायण लाल वर्मा के आवास पर झंडारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस मौके पर भाजपा नेता धन सिंह धामी, विजेंद्र खनाल, मोहन बहादुर, भवान साही, लक्ष्मण कौशल, देवी दत्त्त उपाध्याय तथा कांग्रेस के ओपी वर्मा, नेत्र सिंह कुंवर,डूंगर दानू, जवाहर गर्खाल, नंदा बिष्ट आदि मौजूद थे। उधर उच्च हिमालय में गुंजी में स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। गुंजी में विभिन्न कार्यक्रम हुए। आइटीबीपी, एसएसबी की अग्रिम चौकियों पर भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.