14 घरों से 50 केवी बिजली चोरी पकड़ी
संस पिथौरागढ़ ऊर्जा निगम का बिजली चोरी के खिलाफ धरपकड़ जारी है। बुधवार को निगम ने जाजर
संस, पिथौरागढ़: ऊर्जा निगम का बिजली चोरी के खिलाफ धरपकड़ जारी है। बुधवार को निगम ने जाजरदेवल क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान 14 घरों से करीब 50 केवी विद्युत चोरी पकड़ी गई। विद्युत चोरी करने पर भवन स्वामियों पर 17 लाख पचास हजार का जुर्माना लगाया गया है।
ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता नितिन गर्खाल के निर्देश पर जाजरदेवल क्षेत्र के कई घरों में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 14 घरों में मीटर से पहले लाइन काटकर बिजली का उपभोग किया जा रहा था। जिनसे करीब 50 केवी विद्युत चोरी की गई। सभी पर 35 हजार प्रति केवी के हिसाब से जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना अदा नहीं किए जाने पर संबंधित के खिलाफ एफआइआर की जाएगी। टीम में एसडीओ वीके बिष्ट, सहायक अभियंता गोविंद सौन, अवर अभियंता महेंद्र सिंह बृजवाल, लाइनमैन कमलेश कापड़ी, आशुतोष जोशी शामिल थे।