48 घंटे बाद भी नहीं लगा युवकों का सुराग
संवाद सूत्र, गंगोलीहाट: दो रोज पूर्व रामगंगा नदी में बहे सेना के जवान समेत दो युवकों का 48 घं
संवाद सूत्र, गंगोलीहाट: दो रोज पूर्व रामगंगा नदी में बहे सेना के जवान समेत दो युवकों का 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस व एसडीआरएफ की संयुक्त टीम दोनों युवकों की खोजबीन में जुटी हुई हैं।
दो रोज पूर्व मंगलवार की देर सांय गंगोलीहाट तहसील के खुलेत गांव के 21 वर्षीय विनोद नाथ, पुत्र पुष्कर नाथ और 24 वर्षीय जगदीश नाथ, पुत्र प्रेम नाथ पूजा के दौरान रामगंगा में नहाते वक्त बह गए। तब से दोनों युवकों का कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस व एसडीएआरएफ की टीमें युवकों की खोजबीन में जुटी हुई हैं। गुरू वार को टीम ने घटना स्थल से पनार तक सर्च ऑपरेशन चलाया, मगर उन्हें कोई सफलता हाथ नहीं लगी। थानाध्यक्ष पीआर आगरी ने बताया कि नदी में तलाशी के लिए राफ्ट मंगाया गया है। शुक्रवार तक पुलिस को राफ्ट उपलब्ध हो जाएगा। इसके बाद अभियान तेजी से चलाया जाएगा। रामगंगा नदी में बहे दो युवकों में से विनोद नाथ सेना का जवान था। वह छह माह पूर्व ही सेना में भर्ती हुआ था। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद वह इस समय छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था।