Move to Jagran APP

घर जाने की जिद पर अड़े पश्चिम बंगाल के 37 पर्यटक

गंगोलीहाट के पर्यटन स्थल चौकोड़ी में फंसे पश्चिम बंगाल के 37 पर्यटकों द्वारा घर वापस जाने की जिद पर अड़े हुए हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Mar 2020 09:11 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2020 06:11 AM (IST)
घर जाने की जिद पर अड़े पश्चिम बंगाल के 37 पर्यटक
घर जाने की जिद पर अड़े पश्चिम बंगाल के 37 पर्यटक

संवाद सूत्र, गंगोलीहाट: पर्यटन स्थल चौकोड़ी में फंसे पश्चिम बंगाल के 37 पर्यटकों द्वारा घर वापसी को लेकर प्रशासन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है, मगर लॉकडाउन के चलते प्रशासन की ओर से पर्यटकों को अनुमति नहीं दी जा रही है। हालांकि, प्रशासन की ओर से पर्यटकों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।

loksabha election banner

देशभर में लॉकडाउन के चलते पश्चिम बंगाल के 37 पर्यटक विगत सप्ताह से चौकोड़ी में फंसे हुए हैं। इनमें 15 महिलाएं शामिल हैं। इनमें से कई पर्यटक अपने घर वापस जाना चाहते हैं। घर वापसी के लिए पर्यटकों द्वारा प्रशासन पर जबरन दबाव भी बनाया जा रहा है,

मगर लॉकडाउन होने के कारण उन्हें अनुमति नहीं मिल पा रही है। नायब तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि संयुक्त मजिस्ट्रेट डॉ. सौरव गहरवार के निर्देश पर 27 पर्यटकों को चौकोड़ी के सद्भावना रिजोर्ट और 10 पर्यटकों को आंगन रिजोर्ट में ठहराया गया है। प्रशासन की ओर से उन्हें हर जरू री सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। होटल स्वामियों को पर्यटकों के लिए उचित दामों में खाने-पीने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। पर्यटकों की हर छोटी से छोटी चीजों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जा रही है। लॉकडाउन में जो जहां है, वहीं रहेगा। इस वैश्विक महामारी से बचने का यही एकमात्र उपाय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। सभी को लॉकडाउन का मतलब समझना होगा। लॉकडाउन तोड़ने की किसी को भी अनुमति नहीं दी जाएगी।

डॉ. सौरव गहरवार, संयुक्त मजिस्ट्रेट, गंगोलीहाट।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.