डीडीहाट के 29 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
राइंका डीडीहाट में पुरातन छात्र संगठन की ओर से बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
डीडीहाट, जेएनएन: राइंका डीडीहाट में पुरातन छात्र संगठन की ओर से बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के 29 मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया।
पूर्व प्रधानाचार्य तारा दत्त गुरुरानी की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए बोर्ड परीक्षा में प्रदेश की वरीयता सूची में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले ललित बिष्ट, 18वें पर भूमिका चौहान, 9वें पर दीक्षा चुफाल और 25वें स्थान पर रहे कार्तिक जोशी को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। स्थानीय केंद्रीय विद्यालय के मेधावी बच्चों को भी सम्मानित किया गया। इसके बाद जीआइसी मैदान में पौधारोपण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। संचालन मनोहर भड़ व सीबीएस कन्याल ने किया। कार्यक्रम में केरला पुलिस से सेवानिवृत्त डीजी कुंदन सिंह जंगपांगी, नगर पालिकाध्यक्ष कमला चुफाल, पुरातन छात्र संगठन के अध्यक्ष कुंदन कन्याल, किशोर साह, पुष्कर पांगती, नरेंद्र टोलिया, ललित भंडारी, दुष्यंत पांगती, दुर्गा खड़ायत आदि मौजूद रहे।