ओलंपिक खेलों के लिए 250 खिलाड़ियों का हुआ चयन
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: आगामी 10 नवंबर से 13 नवंबर तक रु द्रपुर में होने वाले राज्य स्तरीय ओलंि
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: आगामी 10 नवंबर से 13 नवंबर तक रु द्रपुर में होने वाले राज्य स्तरीय ओलंपिक खेलों के लिए जिला स्तरीय ट्रायल संपन्न हो गए हैं। जिला मुख्यालय में तीन दिनों तक विभिन्न खेलों के लिए हुए ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 250 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
स्थानीय सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम, डिग्री कॉलेज खेल मैदान व एपीएस खेल मैदान में हुए ट्रायल में जिले के 400 बालक-बालिका पहुंचे थे। ट्रायल एथलेटिक्स, हैंडबॉल, वालीबॉल, जूडो, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग, खो-खो, फुटबॉल, बैटमिंटन, टेबल टेनिस, शूटिंग, बास्केटबॉल, तैराकी, हॉकी, घुड़सवारी व कबड्डी खेलों के लिए हुए। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 250 खिलाड़ी चयनित किए गए। जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह लुंठी व सचिव ललित पंत ने बताया कि चयनित खिलाड़ी आगामी 9 नवंबर को राज्य स्तरीय ओलंपिक खेलों में प्रतिभाग करने के लिए रवाना होंगे। चयनित खिलाड़ियों/टीम मेनेजरों के यात्रा व्यय, भोजन व आवास की व्यवस्था ओलंपिक संघ द्वारा की जाएगी। ट्रायल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में प्रशिक्षक प्रताप सिंह, सरोज, लीलावती जोशी, प्रकाश जंग थापा, सुनीता मेहता रावत, मनोज रावत, नेहा धौनी, यतीश ओझा, चंद्र सिंह धामी के अलावा जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार पौरी, मुख्य शिक्षा अधिकारी वीपी सिमल्टी, भारतीय यूथ बालिका बॉक्सिंग टीम के मुख्य प्रशिक्षक भाष्कर चंद्र भट्ट, महाविद्यालय के व्यायाम प्राध्यापक डॉ. पुष्कर सिंह बिष्ट, स्पोर्ट्स कॉलेज के उपप्रधानाचार्य भुवन चंद्र पत, जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष कै. धरम चंद, अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज कै. देवी चंद, जिला खेल समन्वयक विक्रम सिंह दिगारी व जितेंद्र सिंह वल्दिया, अर्जुन कुमार, मदन शाही, अर्जुन कुमार, प्रवीण रावल, भूपाल सिंह चुफाल, चंद्रमोहन बिष्ट, आनंद सिंह रावत, भूपेंद्र सिंह चौहान, देवेंद्र सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह खोलिया, हरीश पंत आदि ने सहयोग प्रदान किया।