फिट इंडिया के तहत 221 हिमवीरों ने लगाई दौड़
खेल एवं युवा विभाग के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस से चलाए गए अभियान के तहत 221 हिमवीरों ने दौड़ लगाई।
पिथौरागढ़, जेएनएन : भारत सरकार के निर्देश पर खेल एवं युवा विभाग के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस से चलाए गए फि ट इंडिया फ्रीडम के तहत 221 हिमवीरों ने 15 किमी की दौड़ृ लगाई।
जिला मुख्यालय के निकटवर्ती 14वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस जाजरदेवल में फिट इंडिया फ्रीडम रन कार्यक्रम का शुभारंथ हुआ। उप महानिरीक्षक बरेली जोन गिरीश चंद्र उपाध्याय के निर्देश पर जाजरदेवल कैंप परिसर से फ्रीडम दौड़ का शुभारंभ किया गया। इस दौड़ में वाहिनी के सेनानी बलजिंदर सिंह सहित नौ अधिकारी, 46अधीनस्थ अधिकारी और 166 कुल 221 हिमवीरों ने कैंप से लेकर मड़, सिलौली तक 15 किमी दौड़ लगाई। सेनानी बलजिंदर सिंह ने बताया कि अब तक इस कार्यक्रम के तहत वाहिनी की अग्रिम चौकियों पर 15790 किमी और वाहिनी मुख्यालय में 33173 किमी संचयी दौड़ की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य कोरोना काल में वाहिनी के समस्त अधिकारियों और जवानों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरू क करना एवं शारीरिक रू प से फिट रखना है।