यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भारतीय मुद्रा के साथ गिरफ्तार युवक के पास मिले दो पैन कार्ड
संवाद सूत्र, झूलाघाट : नेपाल से पौने तीन लाख की भारतीय मुद्रा लेकर आए बिजनौर निवासी व्यक्ति के पास स

संवाद सूत्र, झूलाघाट : नेपाल से पौने तीन लाख की भारतीय मुद्रा लेकर आए बिजनौर निवासी व्यक्ति के पास से दो पैन कार्ड मिले हैं। पैन कार्ड में नाम, पता और वल्दियत एक है परंतु जन्मतिथि अलग-अलग दर्शाई गई है।
शनिवार को बिजनौर निवासी राधेश्याम नामक व्यक्ति नेपाल से पौने तीन लाख रुपये की धनराशि के साथ भारत पहुंचा। एसएसबी ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस और कस्टम विभाग के सुपुर्द करने के बाद दोनों एजेंसियां उसके खिलाफ कोई दोष साबित नहीं कर सके। आला अधिकारियों से बात करने के बाद राधेश्याम को कई घंटे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। जबकि राधेश्याम के पास दो पैन कार्ड मिले थे।
दोनों पैन कार्ड में नाम, पता, वल्दियत सभी एक समान है। अंतर केवल नाम में है। एक पैन कार्ड में नाम राधेश्याम है तो दूसरे में नाम राधे और श्याम अलग-अलग लिखे गए हैं। इसी तरह का अंतर जन्मतिथि में दिखाया गया है। राधेश्याम वाले पैन कार्ड में जन्मतिथि 10-05-1985 है तो दूसरे कार्ड में जन्मतिथि 7-12-1985 दर्ज की गई है। इसके बाद भी सुरक्षा एजेंसियों ने इसकी जांच करने के बजाय उसे छोड़ दिया है। सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों द्वारा इस मामले में गहन जांच नहीं किए जाने पर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
